फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enforcement wing cut 36 invoices

इंफोर्समेंट विंग ने काटे 36 चालान

Wed, 17 Jun 2020 08:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Enforcement wing cut 36 invoices
सेक्टर 33-34 के गोलचक्कर से सामान उठाकर ले जाती इंफोर्समेंट विंग की टीम। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने लगातार तीसरे दिन अभियान चलाया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह के नेतृत्व में सेक्टर 33-34 के गोल चक्कर के पास खड़े अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाकर सामान जब्त किया। पूरे दिन में 36 चालान काटे गए। स्पेशल कमिश्नर संजय झा के निर्देश पर निगम की इंफोर्समेंट विंग लगातार तीन दिनों से अभियान चला रही है। अभियान के पहले दिन बीते सोमवार को टीम ने मात्र 2 घंटे में ही 58 चालान कर दिए। अगले दिन टीम ने 52 चालान किए थे।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने 14 जून के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। उसके बाद अधिकारी हरकत में आए और इंफोर्समेंट विंग को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में सब इंस्पेक्टर लगाकर कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने अभियान चलाकर सेक्टर 34, 35, 41, 42 में खड़ी रेहड़ियों का चालान कर सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed