{"_id":"5964cdaf4f1c1bae568b4751","slug":"encounter-between-punjab-police-and-gangsters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और गैंगस्टरों के बीच भारी मुठभेड़, गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और गैंगस्टरों के बीच भारी मुठभेड़, गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टर दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोहड़ा में मंगलवार अल सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ चलती रही। पुलिस ने घेराबंदी कर विक्की गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गैंग का मुख्य गैंगस्टर अमन भागने में फरार हो गया। पुलिस ने अमन को पकड़ने के लिए गांव के आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है।
एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ ने तीन गैंगस्टर पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव कोहड़ा को चारो तरफ से घेर लिया था। गांव में पुलिस का सर्च अभियान चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की गौंडर गैंग के चार गैंगस्टर गांव कोहड़ा में किसी के घर पर आए हैं। पुलिस ने लगभग रात दो बजे गांव की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।

गैंग का मुख्य गैंगस्टर अमन फरार
मुठभेड़ में गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टर दबोचे
गांववासियों का कहना है कि सुबह तड़के गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई। पूरे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह तीन गैंगस्टर गोपी, न्यूटा और लाला को दबोच लिया।
वहीं उनका मुख्य गैंगस्टर अमन भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने अमन के पिता पप्पा और भाई जीतू को अपनी हिरासत में ले लिया। अमन की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि उक्त गैंगस्टर विक्की गौंडर गैंग से संबंधित हैं। गांव कोहड़ा में अभी भी सर्च अभियान जारी है।