फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and miscreants near Lakhmirpura village of Guruharsahay

Firozpur: गुरुहरसहाए में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलियां दागते हुए दो भागे, एक धरा गया

Tue, 30 Apr 2024 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:33 AM IST
सार

बाइक पर आ रहे बदमाशों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर रिवॉल्वर और पिस्टल से फायरिंग कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants near Lakhmirpura village of Guruharsahay
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गुरुहरसहाए के गांव लखमीरपुरा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो आरोपी गोलियां दागते हुए फरार हो गए, पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि रविवार रात इंस्पेक्टर उपकार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने इत्तलाह दी कि तीन आरोपी अवैध असलहा लिए घूम रहे हैं। ये किसी वारदात की फिराक में है। इस समय गुरुहरसहाए शरीह वाला रोड से गुजरती नहर के पुल के पास बाइक के साथ खड़े हैं। जब पुलिस पार्टी गांव लखमीरपुरा के पास पहुंची तो सामने से बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आ रहे थे, पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर रिवॉल्वर और पिस्टल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एएसआई मलकीत कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से हवाई फायर किया, जबकि सिपाही देवप्रीत सिंह ने सरकारी असाल्ट राइफल से गोली दागी। अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गुरुहरसहाए निवासी राहुल के रूप में हुई है। जबकि फरार हुए बदमाशों की पहचान गुरुहरसहाए निवासी राजू व सन्नी के तौर पर हुई है। एसपी (डी) ने कहा कि पुलिस पार्टी फरार हुए दो बदमाशों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने राहुल, राजू व सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed