{"_id":"643d6b14cfdcfc1da402ec14","slug":"employees-of-haryana-school-education-department-will-have-free-insurance-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अब शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का होगा बीमा, दुर्घटना में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अब शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का होगा बीमा, दुर्घटना में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 50 लाख
Mon, 17 Apr 2023 09:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:26 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारी अगर बैंक में वेतन खाता धारक बनता है तो उसे भी 15 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा निःशुल्क मिलेगा। इसके अतिरिक्त जीरो बैलेंस खाता और असीमित एटीएम का उपयोग शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
हरियाणा पुलिस के बाद अब हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का निशु:ल्क बीमा होगा। इसके लिए हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल की मौजदूगी में एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता ज्ञापन करार किया गया है। इसके तहत अगर कर्मचारी स्वैच्छिक रूप से अपने वेतन खाते को एचडीएफसी बैंक में स्थानांतरित करवाता है तो उसे बदले में अनेक लाभ मुफ्त में मिलेंगे। इसमें 50 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा भी शामिल है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के तहत राज्य के 103 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना करने के लिए भी समझौता किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि अगर किसी दुर्घटना के दौरान कोई कर्मचारी आंशिक या पूर्ण रूप से दिव्यांग हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे 50 लाख रुपये का निःशुल्क बीमा मिलेगा। इसके अलावा, खाता धारक की मृत्यु होने की स्थिति में उसके अवयस्क बच्चे को चार लाख रुपये का शिक्षा लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
कंवर पाल ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारी अगर बैंक में वेतन खाता धारक बनता है तो उसे भी 15 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा निःशुल्क मिलेगा। इसके अतिरिक्त जीरो बैलेंस खाता और असीमित एटीएम का उपयोग शामिल है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह, एचडीएफसी ग्रुप हेड अरविंद वोहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन