{"_id":"5d548f1a8ebc3e6d206df473","slug":"employees-in-industries-shops-will-remain-on-holiday-in-haryana-on-independence-day-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आज उद्योगों, दुकानों में कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, लेबर कमिश्नर ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आज उद्योगों, दुकानों में कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, लेबर कमिश्नर ने जारी किया आदेश
Thu, 15 Aug 2019 04:15 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
Independence day
आजादी के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को प्रदेश की सभी फैक्ट्रियां, उद्योग व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने कर्मचारियों को अवकाश देंगे। ताकि वे भी आजादी का जश्न मना सके। इस संदर्भ में लेबर कमिश्नर हरियाणा ने प्रदेश के सभी डिप्टी लेबर कमिश्नर, सहायक आयुक्त व लेबर इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इन निर्देशों में कहा गया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाहते हैं कि प्रदेश का शख्स आजादी का जश्न उत्साह से मनाया, क्योंकि यह एक राष्ट्रीय पर्व है। इसलिए सभी फैक्ट्रियों, उद्योगों, दुकानों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वर्करों व लेबर को 15 अगस्त की छुट्टी दें। निर्देशों में कहा गया है कि पंजाब इंडस्ट्रियल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट 1965 के अंतर्गत इन वर्करों को सीएल, सिक लीव के अलावा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्तूबर को अवकाश लेने का हक है।
विज्ञापन
सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को चेतावनी भी दी गई है कि यदि किसी ने भी सरकार के इन आदेशों का पालन करते हुए अपने वर्करों व लेबर को अवकाश न दिया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं सभी डिप्टी लेबर कमिश्नर अपने विभाग के औपचारिक व्हाट्सएप ग्रुप में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे व्हाट्सएप के जरिये ये सूचना देंगे कि उनके इलाके में सरकार के इन आदेशों का सख्ती से पालन किया गया है। इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री हरियाणा को भेजा जाएगा।
विज्ञापन