फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elorda Cup in Kazakhstan from today, two boxers of SD College will show the power of punch

कजाकिस्तान में आज से एलोर्डा कप, एसडी कॉलेज के दो मुक्केबाज दिखाएंगे पंच का दम

Tue, 28 Jun 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Elorda Cup in Kazakhstan from today, two boxers of SD College will show the power of punch
चंडीगढ़। एसडी कॉलेज- 32 के दो मुक्केबाज मंगलवार से कजाकिस्तान में आयोजित होने वाले एलोर्डा कप में पंच का दम दिखाएंगे। एसडी कॉलेज बीए तृतीय वर्ष के छात्र कुलदीप कुमार प्रतियोगिता में 46-48 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। वहीं शहर की तरफ से खेलकर कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली नीमा खत्री 66 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता 28 जून से 5 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार की उपलब्धियां
वर्ष 2021 : पुरुषों की 5वीं एलीट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इंडिया कैंप के लिए चयनित।
44वीं चंडीगढ़ (सीनियर) एलीट पुरुष स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
वर्ष 2020 : 43वीं चंडीगढ़ (सीनियर) एलीट पुरुष स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
बाक्स
नीमा खत्री की उपलब्धियां
वर्ष 2021 : एलीट महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इंडिया कैंप के लिए चयनित।
वर्ष 2017, 2018 और 2019 में तीन अन्य राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
वर्ष 2018 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बाक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
चंडीगढ़ स्टेट चैंपियनशिप में चार स्वर्ण व दो रजत पदक जीते।
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बाक्सिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed