फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electronic display installed bus stop information available time

बस स्टॉप पर लगेंगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले, समय की मिलेगी जानकारी

Tue, 29 Sep 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electronic display installed bus stop information available time
चंडीगढ़। इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत यूटी प्रशासन शहर के 68 बस स्टॉप पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने जा रहा है। इस डिस्प्ले के लगने के बाद शहरवासियों को बस स्टॉप पर ही बसों के आने और जाने के समय का पता चल सकेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते महीने प्रशासन ने इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) के तहत सीटीयू के बसों को मोबाइल से ट्रैक करने की सुविधा दी है। इसके लिए ‘ट्रायसिटी बस’ नाम से एक मोबाइल एप को भी लांच किया है। 68 बस स्टॉप पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले (पैसेंजर इंर्फोमेशन सिस्टम) भी इसी प्रोजेक्ट का अगला चरण है। इस संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने डिस्प्ले लगाने के काम के लिए योग्य कंपनी चुनने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 5 अक्तूबर तक कंपनियां आवेदन कर सकती हैं, जिसके बाद उसी दिन इसकी बिड खोली जाएगी। प्रोजेक्ट के तहत बसों को बस स्टॉप से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को मिनट-मिनट का अपडेट मिलता रहेगा। इसके अलावा बस डिपो को भी प्राइमरी कंट्रोल स्टेशन से लिंक किया गया है। डिस्प्ले पर लोगों को बसों के रुट और अगले स्टेशन की जानकारी भी प्राप्त होगी। इस काम के लिए कई बस स्टॉप को रिपेयर कराने का काम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed