फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity subsidy to Several MLAs, including Bhupendra Hooda

हरियाणा के इन नेताओं के मिल रही 10 पैसे में किसानी बिजली, हाईकोर्ट का नोटिस

Sat, 20 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity subsidy to Several MLAs, including Bhupendra Hooda
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
हरियाणा में धनी किसानों, नेताओं, मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों को ट्यूबवेल के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है। इसे चुनौती देते हुए दाखिल जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, हरियाणा विद्युत प्रसार निगम व हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मामले में एडवोकेट एससी अरोड़ा द्वारा याचिका दाखिल करते हुए कहा गया कि जो नियम गरीब किसानों के लिए बनाया जाता है उसका अमीरों को लाभ कैसे दिया जा सकता है? किसानों को ट्यूबवेल के लिए सब्सिडी वाली बिजली देने की योजना का फायदा अमीर और धनाढ्य किसान उठा रहे हैं। ऐसे में ट्यूबवेल इत्यादि के लिए सस्ती बिजली की योजनाओं में ऐसा प्रावधान किया जाना चाहिए कि जिससे केवल जरूरतमंद किसानों को ही फायदा मिल सके।  
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी बंसीलाल का परिवार तथा कैप्टन अभिमन्यु के पिता, विधायक बलराम सिंह, श्रीकृष्ण हुड्डा, रणबीर गंगवा, पूर्व एमएलए परमवीर दौलतपुरिया, मोहर सिंह, अंबाला से विधायक नायब सिंह के पिता तेलू राम, अभय चौटाला,  मित्र सेन, एमएस संधू, वीर सिंह परमेश्वरी देवी आदि लोगों के नामों की सूची सौंपी। याची ने कहा कि इन लोगों को और इनके जैसे धनाढ्य लोगों को सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। याची सुझाव सौंपा कि जिस किसान की आय 20 लाख रुपए से अधिक है उसे सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। करोड़पतियों को 10 पैसे प्रति यूनिट और आम आदमी को ढ़ाई से साढ़े सात रुपये यूनिट बिजली देना अन्याय है। हाईकोर्टने अब सभी प्रतिवादियों से जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed