फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity Demand break record this summer in Punjab, estimated to reach 16300 MW

तैयार रहें: पंजाब में इस बार गरमी में बिजली की मांग तोड़ेगी रिकार्ड, 16300 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान

Thu, 04 Apr 2024 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 02:08 PM IST
सार

पिछले साल 2023 में पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 15325 मेगावाट दर्ज की गई थी। इस बार मौसम विभाग ने ज्यादा गरमी पड़ने की भविष्यवाणी की है, ऐसे में मांग और बढ़ने का अंदेशा है। इस बर हिमाचल, एमपी, तमिलनाड़ू, तेलंगाना और मेघालय से बैंकिंग में रोजाना 3000 मेगावाट बिजली ली जाएगी।  

विज्ञापन
Electricity Demand break record this summer in Punjab, estimated to reach 16300 MW
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में इस बार गरमी व पैडी सीजन में बिजली की मांग रिकार्ड तोड़ सकती है। पावरकॉम के अनुमान के मुताबिक इस बार बिजली की अधिकतम मांग 16300 मेगावाट तक जा सकती है, जबकि साल 2023 में बिजली की अधिकतम मांग 15325 मेगावाट दर्ज की गई थी। इसके मद्देनजर पावरकॉम की ओर से गरमी के सीजन में खपतकारों को निर्विध्न बिजली सप्लाई देने के लिए पूरे प्रबंध किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सबसे अहम पावरकॉम की ओर से बैंकिंग सिस्टम के तहत दूसरे राज्यों से जून से सितंबर तक रोजाना बिजली ली जाएगी। इसके साथ सोलर बिजली खरीद के प्रबंध भी किए गए हैं। वहीं थर्मल प्लांटों के यूनिटों की जरूरी मरम्मत व रख-रखाव का काम भी किया जा रहा है। जिससे पीक सीजन में बिना किसी तकनीकी खराबी के यूनिटों को पूरी क्षमता पर चलाया जा सके।
विज्ञापन


दरअसल इस बार मौसम विभाग ने पंजाब में गरमी ज्यादा पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक इस बार हीट वेब और एकस्ट्रीम वेदर कंडीशन ज्यादा रहेंगी। जिसके चलते तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर रहने का अनुमान है। ऊपर से जून से पंजाब में धान की सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में भीषण गरमी व धान के सीजन के चलते बिजली की अधिकतम मांग 16300 मेगावाट तक दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर हालांकि पावरकॉम की ओर से निर्विध्न बिजली सप्लाई के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पावरकॉम की ओर से जून से लेकर सितंबर महीने तक बैंकिंग सिस्टम के तहत देश के अन्य राज्यों हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, तमिलनाड़ू, तेलंगाना और मेघालय से रोजाना करीब 3000 मेगावाट बिजली ली जाएगी। जिसे बाद में पावरकॉम की ओर से सर्दियों में वापस किया जाता है।

पावरकॉम के अधिकारियों के मुताबिक 2600 मेगावाट सोलर पावर खरीद के लिए टेंडर किए हैं। इसके साथ ही विभिन्न थर्मलों के यूनिटों की सालाना मरम्मत का काम पिछले कुछ समय से चल रहा है। खास तौर से सरकार की ओर से हाल ही में खरीदे गोइंदवाल थर्मल की मरम्मत पर जोर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्लांट में तकनीकी नुक्स काफी रहते थे। पैसों की तंगी के चलते संबंधित फर्म प्लांट की सालाना मरम्मत नहीं करा पाती थी। यहां तक कि लिंकेज का कोयला भी खरीद नहीं पाती थी। इस वजह से प्लांट के दोनों यूनिट कभी तकनीकी खराबी तो कभी कोयले की कमी के चलते अकसर बंद रहते थे। प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) मात्र 30 से 35 फीसदी था, जिसे बढ़ाकर अब 60 फीसदी तक लाया गया है। नियमानुसार एक अच्छे थर्मल का पीएलएफ 75 फीसदी रहना चाहिए। गोइंदवाल थर्मलों के यूनिटों की जरूरी मरम्मत के साथ-साथ यहां पावरकाम की पछवारा खान से कोयला भी आने लगा है। इसी तरह से रोपड़ व लहरां मुहब्बत और प्राइवेट में तलवंडी साबो व राजपुरा थर्मलों के यूनिटों का भी सालाना रख-रखाव हो रहा है।

पहले की तरह अब कोयले के संकट से भी बिजली पैदावार प्रभावित नहीं होगा। पावरकॉम के झारखंड स्थित पछवारा खान से कोयले की सप्लाई निर्विध्न हो चुकी है। इस समय पावरकॉम के गोइंदवाल समेत तीनों थर्मलों में कोयले का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। अधिकारियों के मुताबिक गरमी के सीजन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।


गरमी में बढ़ती पीक मांग 
वित्तीय साल                                 औसतन पीक मांग (मेगावाट)      साल            मांग          वृद्धि

2022-23 (अप्रैल से जून)                  211402                      2023-24        220655       4.4
2022-23 (जुलाई-सितंबर)                  196442                      2023-24       230378       17.3

वित्तीय साल                         बिजली की जरूरत (मिलियन यूनिट)
2022-23 (अप्रैल से जून)                  404605                       2023-24       407760        0.8
2022-23 (जुलाई-सितंबर)                 186769                        2023-24       434621       12.4

आंकड़ों के मुताबिक साल 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में बिजली की जरूरत 7.5 फीसदी बढ़ी है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पावरकॉम ने साल 2023-24 में 27000 करोड़ की बिजली बाहर से खरीदी थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31000 करोड़ की बिजली खरीदने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed