फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electrician died of electrocution while repairing cooler At house of Haryana Power Minister Ranjit Singh Chautala in Chandigarh

चंडीगढ़: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के घर ठीक कर रहा था कूलर

Sat, 16 Apr 2022 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:51 PM IST
सार

मृतक मौलीजागरां निवासी  राकेश कुमार (32) हरियाणा बिजली विभाग में अनुबंध पर कार्यरत था। बिजली कर्मचरियों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद किसी भी बिजली अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया। न ही मंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई।

विज्ञापन
electrician died of electrocution while repairing cooler At house of Haryana Power Minister Ranjit Singh Chautala in Chandigarh
राकेश कुमार फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला के सेक्टर-3 स्थित घर में  कूलर ठीक कर रहे बिजली कर्मचारी की करंट लगने की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी राकेश कुमार  (32) के रूप में हुई है, जो हरियाणा बिजली विभाग में अनुबंध पर कार्यरत था। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी विरोध जताते हुए सेक्टर 3 पुलिस थाने पहुंच गए और थाने का घेराव किया। 

विज्ञापन


बिजली कर्मचरियों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद किसी भी बिजली अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया। न ही मंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के सचिव चंदन सिंह ने कहा कि राजेश को मंत्री के घर कूलर ठीक करने के लिए भेजा था।

विज्ञापन

 

दोपहर करीब ढाई बजे राकेश कुमार कूलर का पंप ठीक कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया और उसका मुंह कूलर में फंस गया। इसके बाद कोठी में मौजूद अन्य बिजली कर्मचारियों ने प्लग निकाला और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संघ के सचिव चंदन मेहरा ने कहा कि वह सोमवार से विरोध में काम बंद रखेंगे। फिलहाल थाने के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed