फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electrician died due to electrocution while repairing electricity in Firozpur

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा कर्मी करंट लगने से जिंदा जला, बेबसी से देखते रहे लोग

Sat, 15 Jul 2023 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

सुकड़ नहर निवासी रमेश ने बताया कि उनके मोहल्ले की लाइट गुरुवार शाम से खराब थी। उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को बिजली ठीक करने के लिए ज्योति नाम के युवक को भेजा गया। उसने नीचे टूटी हुई तार पहले जोड़ दी, उसके बाद वह सीढ़ी लेकर पोल पर चढ़ गया तभी उसे करंट लग गया। 

विज्ञापन
Electrician died due to electrocution while repairing electricity in Firozpur
जिंदा जला बिजली कर्मी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिजली ठीक करते समय एक बिजली कर्मी की कंरट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। मामला शुक्रवार का है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बिजली विभाग के जेई राजिंदर कुमार, सहायक लाइनमैन अश्विनी कुमार व सहायक लाइनमैन सुधीर मिश्रा वासी मक्खू गेट पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुकड़ नहर निवासी रमेश ने बताया कि उनके मोहल्ले की लाइट गुरुवार शाम से खराब थी। उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को बिजली ठीक करने के लिए ज्योति नाम के युवक को भेजा गया। उसने नीचे टूटी हुई तार पहले जोड़ दी, उसके बाद वह सीढ़ी लेकर पोल पर चढ़ गया। जैसे ही ज्योति ने प्लास से बिजली के तार को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया और धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोग बेबस बने रहे। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: सुल्तानपुर लोधी के विधायक ने रात को तोड़ा धुस्सी बांध, कहा-मेरे क्षेत्र के लोग खतरे में हैं

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली घर के बेतुके सवाल पर भड़के लोग 
इसी बीच कुछ लोगों ने बिजली घर में इस घटना की जानकारी दी और तुरंत बिजली बंद करने को कहा। आरोप है कि बिजली घर में बैठे कर्मियों ने लोगों से पूछा कि जो कर्मी मरा है, वह रेगुलर कर्मी था या कच्चा मुलाजिम। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों का कहना था कि मरने वाला इंसान था, ऐसे में विभाग के लोग यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं। भड़के लोगों ने विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। 


ज्योति लंबे समय से कच्चे मुलाजिम के रूप में बिजली विभाग को अपनी सेवाएं दे रहा था। घटना की सूचना पर जिला प्रशासन को होने पर डीसी के आदेश पर रेडक्रास सचिव मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। इसके अलावा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद स्वरूप 50 हजार रुपये का चेक भी दिया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed