फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elections announced for five Rajya Sabha seats in Punjab

पंजाब में बजा चुनावी डंका: राज्यसभा की पांच सीटों पर होंगे चुनाव, 21 मार्च तक नामांकन, 31 मार्च को मतदान

Tue, 08 Mar 2022 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 01:18 AM IST
सार

पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों पर 31 मार्च को मतदान होगा। शाम पांच बजे के बाद परिणाम आएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 21 मार्च है। 

विज्ञापन
Elections announced for five Rajya Sabha seats in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में 16वीं विधानसभा के गठन के लिए जारी चुनाव प्रक्रिया अपने समापन की तरफ बढ़ रही है, वहीं सूबे की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पंजाब में कुल सात राज्यसभा सीटें हैं, जिनमें से पांच पर मौजूदा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा, नरेश गुजराल, श्वेत मलिक, प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो का अप्रैल में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इन्हीं पांच सीटों के लिए चुनाव का एलान किया गया है, जिसके लिए नोटिफिकेशन 14 मार्च को जारी होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 22 मार्च को होगा। नामांकन वापस लेने का काम 24 मार्च तक होगा। मतदान 31 मार्च को सुबह 9 से 4 बजे तक होगा और उसके बाद 5 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व की उठी मांग
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से राज्यसभा में सदस्य के लिए एजेंडा पास कर दिया गया। अब नगर निगम अपना प्रस्ताव प्रशासन को भेजेगा। बता दें कि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में यूटी प्रशासन से सुझाव मांगा था, जिसे प्रशासन ने नगर निगम को भेज दिया था। अब निगम सदन के फैसले को प्रशासन गृह मंत्रालय को भेजेगा। हालांकि सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल ने इस पद को न रखने का सुझाव निगम को दिया है। बता दें कि पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक बिल डालकर चंडीगढ़ से राज्यसभा सदस्य चुनने की मांग उठाई थी। केंद्र से इस संबंध में चंडीगढ़ से सुझाव मांगा गया, केंद्र ने मामले को निगम के पास भेजा। नगर निगम ने कानूनी सलाह के लिए पत्र सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल को भेज दिया। वहां से जवाब आया कि चंडीगढ़ में राज्यसभा सदस्य की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed