{"_id":"66653c65d8d59b0d4502294b","slug":"election-result-27-assembly-constituencies-of-punjab-changed-equation-of-results-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Election Result: 27 विधानसभा हलकों ने बदले नतीजों के समीकरण, एक पार्टी का जनाधार खिसकने से दूसरी को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Result: 27 विधानसभा हलकों ने बदले नतीजों के समीकरण, एक पार्टी का जनाधार खिसकने से दूसरी को फायदा
Sun, 09 Jun 2024 12:20 PM IST
शाहरुख खान
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:20 PM IST
सार
पंजाब में 27 विधानसभा हलकों ने नतीजों के समीकरण बदल दिए। एक पार्टी का जनाधार खिसकने से दूसरी को फायदा हुआ। खडूर साहिब में अमृतपाल सभी नौ हलकों में आगे रहा।
विज्ञापन
Punjab election 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कुल 117 विधानसभा क्षेत्र में से 27 हलकों ने नतीजों का समीकरण पूरी तरह बदल दिया। किसी पार्टी को इसका फायदा हुआ तो किसी को नुकसान झेलना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें, तो इन हलकों में प्रतिद्वंद्वी नेताओं को 20 से 30 हजार वोट का नफा-नुकसान हुआ।
यहां जनाधार जुटाने में सफल रहे नेता ने बढ़त बनाते हुए संसद की राह पकड़ी। यूं भी कहा जा सकता है कि प्रदेश के सभी 13 संसदीय क्षेत्रों में स्थित इन 27 विधानसभा हलकों ने ही नेताओं का भाग्य तय किया। अलग-अलग संसदीय मैदान में उतरे चारों प्रमुख दल के 52 नेताओं और जीत दर्ज करने वाले दो प्रत्याशियों का भाग्य चमकाने में इन 27 हलकों का हाथ रहा।
पटियाला में प्रमुख रूप से मुकाबला कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी और आप के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के बीच रहा। यहां भाजपा से परनीत कौर और शिअद के एनके शर्मा मैदान में थे। पटियाला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हलके डेराबसी और पटियाला शहर में आप के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह नहीं जीत पाए।
विज्ञापन
यहां भाजपा ने डॉ. बलबीर को जीतने से रोका, जबकि डेराबस्सी में आप का विधायक हैं। इसके बावजूद भाजपा की परनीत कौर ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों से 19,121 वोट ज्यादा लिए। इसी तरह पटियाला शहर में परनीत कौर ने 18,513 वोट ज्यादा लेकर आप का पूरा चुनावी खेल बिगाड़ दिया।

फरीदकोट में इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे निर्दलीय सरबजीत खालसा ने निहाल सिंह वाला में 21,677 वोट और रामपुरा फूल में 18,066 वोट की सबसे ज्यादा बढ़त ली। निहाल सिंह वाला में आप के विधायक मनजीत सिंह और रामपुरा फूल यहां भी आप के विधायक अपने प्रत्याशी करमजीत अनमोल को जिताने में नाकाम रहे।
बठिंडा में लांबी से हरसिमरत ने 23,264 वोटों की सबसे ज्यादा बढ़त लेकर आप के मंत्री गुरमीत खुडि्डयां को जीत से पीछे रखा, जबकि खुड्डियां यहां से विधायक हैं, इसके बावजूद वह अपने हलके से वोट लेने में नाकाम रहें। फिरोजपुर में शेर सिंह घुबाया ने गुरुहरसहाए में 20,069 और अबोहर में 32,526 वोट की बढ़त बनाकर जगदीप काका बराड़ को कड़ी टक्कर दी।
अमृतसर, लुधियाना, फतेहगढ़ और संगरूर के 8 हलकों ने बदला भाग्य
अमृतसर उत्तरी में कांग्रेस के गुरजीत औजला को सबसे ज्यादा 18,684 वोटों की बढ़त मिली। उन्होंने आप के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को जनाधार में यहां सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। लुधियाना में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा के रवनीत बिट्टू को हराया। यहां हैरत करने वाली बात है कि लुधियाना में जिन तीन हलकों में सबसे ज्यादा वोटों का मार्जिन रहा, यहां तीनों हलके में भाजपा आगे रही।

भाजपा के बिट्टू ने लुधियाना सेंट्रल में 17,295, लुधियाना पश्चिमी में 14,535 और लुधियाना उत्तरी में 22,310 वोटों की बढ़त ली, इसके बावजूद वह वड़िंग से नहीं जीत सके। उसका कारण है कि यहां आप के अशोक पराशर पप्पी ने बिट्टू को नुकसान पहुंचाया, जिससे वह दूसरे नंबर पर रहे। फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह ने साहनेवाल हलके में सबसे ज्यादा 24,254 वोटों की बढ़त बनाकर अपने प्रतिद्वंद्वी गुरप्रीत जीपी को शिकस्त दी।
सीएम के गढ़ संगरूर में आप 9 में से 8 हलकों में आगे रही। केवल मालेरकोटला हलके में कांग्रेस ने 11,654 वोट की बढ़त बनाई, लेकिन वह बाकी आठ हलकों में आप के मंत्री गुरमीत मीत हेयर की बढ़त के आगे टिक नहीं सकी। लहरा में 18,683, दिड़बा में 22,513 और सुनाम में आप ने 26,543 वोटों की सबसे ज्यादा बढ़त बनाई।