फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   election news, rohtak news, haryana news, zila parishad election, hindi news, amar ujala news

नौ जिलों में होने थे जिप चुनाव, दो तिहाई पार्षद नहीं पहुंचे

Wed, 09 Mar 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 09 Mar 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
election news, rohtak news, haryana news, zila parishad election, hindi news, amar ujala news
लघु सचिवालय प्रांगण में पार्षद युक्ति गोदारा के वकील सुशील बिश्रोई एवं पार्षद मंदीप गिल के पति आपस में मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नौ जिलों में से आठ में रविवार को जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के चलते स्थगित कर दिए गए। कैथल में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुखविंद्रकौर ने चेयरमैनी का ताज पहना। अन्य आठ जिलों के विकास भवन में पार्षदों का दोपहर बाद तक इंतजार होता रहा है, लेकिन दो तिहाई पार्षद नहीं पहुंचने के कारण चुनाव नहीं करवाए जा सके।
विज्ञापन


फिलहाल आगामी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। आठ जिलों की 22  ब्लॉक समितियों में से दस में ही चुनाव हो पाए। भाजपा का दावा है कि सभी दस समितियों में प्रधान पद का ताज उनकी पार्टी के समर्थित सदस्यों ने पहना। हिसार की पांच सहित 12 ब्लॉक समिति प्रधानों के चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण टाल दिए गए।
विज्ञापन


प्रदेश में अंबाला, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, सिरसा व यमुनानगर में जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन किसी भी जिले में कोरम पूरा न हो सका और इसके चलते बैठक आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी। इन्हीं जिलों की 22 ब्लॉक समितियों में भी प्रधान और उप प्रधान पद के लिए चुनाव होने थे, लेकिन दस में ही हो पाए। इन सभी में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत का ताज पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद के सफीदों ब्लॉक समिति की प्रधान का ताज नीशा देवी के सिर सजा। निशा ने कुल 25 में से 16 मत प्राप्त किए। यहां प्रीतपाल कौर को उप प्रधान चुना गया।  झज्जर में साल्हावास पंचायत समिति में रेखा को सर्वसम्मति से प्रधान और सदस्य जगदीश प्रसाद को उप प्रधान चुना गया। यहां पार्टीबाजी की बजाय भाईचारे पर जोर दिया।

करनाल ब्लॉक समिति में रिंकी रानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और रेखा रानी को उपाध्यक्ष चुन गया। सोनीपत के गन्नौर ब्लॉक समिति के लिए प्रवीण को प्रधान और संतोष देवी को उप प्रधान, राई ब्लॉक के लिए संजय चौहान को प्रधान और चेतन शर्मा को उप प्रधान का चुना गया।

भिवानी में तीन ब्लॉक प्रधान भाजपा के
भिवानी जिले में बाढ़डा, दादरी प्रथम और दादरी द्वितीय के ब्लॉक समिति पर भाजपा समर्थित प्रधान बने। यहां ब्लॉक-1 से उर्मिला और दो से राजेंद्र ने जीत का ताज पहना। बाढ़डा ब्लॉक समिति के प्रधान पद पर विकास भल्लेराम को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया।

28 सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताई। बाढ़डा ब्लॉक समिति में वाइस चेयरमैन का चुनाव एक राय न बनने से टाल दिया गया। पानीपत जिले में मतलौड़ा ब्लॉक के लिए नारा निवासी रमेश कुमार उर्फ दूर्जन को सर्वसम्मति से प्रधान व सुमन रानी को उप प्रधान चुन लिया गया। पानीपत ब्लॉक समिति के प्रधान पद के चुनाव स्थगित कर दिए गए।

अब क्या होगा
चुनाव आयोग ने नौ जिलों में जिला परिषद और 22 ब्लॉक समितियों की 6 मार्च को बैठक कर चेयरमैन और प्रधान के चुनाव करवाने तय किए थे। पहली बैठक में केवल चुनाव ही कराया जाना था। दूसरी बैठक बुलाने का अधिकार डीसी के पास होगा।

डीसी अपने शेडयूल के अनुसार मीटिंग की तारीख तय कर सकेंगे। अब होने वाली मीटिंग के लिए एक सप्ताह पहले सदस्यों को नोटिस दिए जाने का प्रावधान नहीं है। दूसरी बैठक में साधारण बहुमत यानी कुल सदस्यों के आधे से एक ज्यादा होने पर बैठक हो सकेगी। उन्हीं में से चुनाव कराया जा सकेगा।

राजेंद्र की चमकी किस्मत
चरखीदादरी ब्लॉक-दो से प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोंकने वाली रासीवास निवासी बीरमति का नामांकन फार्म अधूरा मिलने पर रद्द कर दिया गया। प्रशासन ने नोटिस थमाना चाहा तो लेने से इनकार कर दिया।

इसके ठीक 15 मिनट बाद रिटर्निंग अधिकारी ने बीरमति का नामांकन रद्द कर दाड़ीबाणा निवासी राजेंद्र को बिना मतदान के ही प्रधान घोषित कर दिया। इस पर बीरमति अधिकारियों व नव निर्वाचित प्रधान से बहस करते हुए अपनी सीट छोड़कर चली गई। जींद में जुलाना ब्लॉक समिति के चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दिए गए।

विरोध के बीच सुखविंद्रकौर ने पहना जीत का ताज
गुहला-चीका(कैथल)। जिला परिषद भवन में तीन घंटे तक चली बैठक में कई सदस्यों के विरोध एवं मान-मनौवल के बाद आंधली की सुखविंद्रकौर को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया। दोपहर करीब 12 बजे गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर के साथ 13 जिला पार्षद मीटिंग में पहुंचे, लेकिन चेयरमैन चुनने के लिए 21 में से 14 सदस्यों का होना जरूरी था। इसी बीच  एक सदस्य सिरसल की नीलम किसी बात पर नाराज होकर बैठक का बहिष्कार करके बाहर निकल गईं।


ऐसे में बैठक में12 जिला पार्षद रह गए। इसके बाद पार्षद संदीप कोटड़ा, इंद्र पाई एवं बबली बैठक में पहुंचे। इससे एक बार फिर कोरम पूरा हो गया। रेणू बाला और मंजू देवी बैठक की कार्रवाई पर रोष जताते हुए बाहर चली गई तो विधायक बाजीगर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाया और वापस बैठक में ले गए। इसके बाद वार्ड 11 की पार्षद सुखविंद्र कौर को सर्वसम्मति से चेयरमैन और वार्ड नौ के पार्षद मनीष कठवाड़ को वाइस चेयरमैन चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed