फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election, Effort For Solidarity Intensified In Chautala Family, Haryana Assembly Elections 2019

नए समीकरणः जजपा-इनेलो में सुलह के प्रयास, दुष्यंत ने डाली अजय के पाले में गेंद

Tue, 10 Sep 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Election, Effort For Solidarity Intensified In Chautala Family, Haryana Assembly Elections 2019
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में सुलह के प्रयास अभी भी जारी है। इनेलो ने फैसला जहां इसके प्रयासों में जुटी खाप पंचायतों पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


वहीं जजपा नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने सुलह की गेंद अपने पिता जजपा सुप्रीमो पूर्व सांसद डा. अजय चौटाला पर छोड़ दी है। चौटाला कुनबा फिर से एक हो जाए और जजपा-इनेलो में सुलह हो जाए। इसके लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


इसी बाबत दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम खाप पंचायतों का सम्मान करते हैं और उनके साथ लगातार इस बारे में बातचीत हुई है। खाप नेता रमेश दलाल के सभी पत्रों का जवाब भी उन्होंने दिया है। दुष्यंत ने कहा कि उनके पिता डा. अजय चौटाला ने जेल से फरलो अप्लाई की है। उम्मीद है जल्द ही वे बाहर आएंगें, उसके बाद उनके पिता अजय चौटाला जो फैसला लेंगे, वे उन्हें मंजूर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि पारिवारिक रूप से चौटाला परिवार हमेशा एक रहा है, मगर राजनीतिक तौर पर पहले भी राह अलग-अलग रही हैं। बावजूद इसके जो अजय चौटाला फैसला करेंगे, वो सभी को मंजूर होगा। इसके लिए यदि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल यदि उन्हे कहीं पर भी बुलाएंगें, तो वे जरूर जाएंगे।

जो खाप पंचायत कहेगी, वो मंजूर
दुष्यंत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें इन विवादों के संबंध में पंचायत का हर फैसला स्वीकार होगा। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने यह भी कहा कि वे जब से सार्वजनिक जीवन में आए हैं तभी से उन्होंने पंचायती फैसलों का सम्मान करते हुए उन्हें स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि यही उनके परिवार की परंपरा रही है और ऐसा ही पाठ उन्होंने अपने पिता चौधरी देवी लाल से सीखा था, क्योंकि वे भी पंचायती फैसलों को ही सर्वोपरि मानते थे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला भी पंचायत के फैसलों को सर्वोपरि मानते हैं।

अब 22 सितंबर को जजपा मनाएगी ताऊ का सम्मान दिवस
जननायक जनता पार्टी द्वारा 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस पर महम होने वाला सम्मान दिवस अब 22 सितंबर को रोहतक के पशु मेला ग्राउंड में होगा। ये फैसला जजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, जेजेपी संरक्षक डा. अजय सिंह चौटाला, सभी जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया है। 

प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महम में अधिकतम जगहों पर धान की फसल उगी होने के कारण रैली के लिए 50 एकड़ से ज्यादा का एकल स्थान नहीं मिला, जिसके बाद जेजेपी ने विचार-विमर्श कर ताऊ का जन सम्मान दिवस रोहतक में ही 22 सितंबर को पशु मेला ग्राउंड में बनाने का निर्णय लिया। 

12 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी
एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने खुद पहल कर जेजेपी के साथ गठबंधन किया था और वरिष्ठ बसपा नेता सतीश मिश्रा ने खुद ही 50-40 के सीटों के बंटवारे की घोषणा की थी। ऐसे में सीटों की संख्या और बंटवारे को आधार बनाकर उन्होंने गठबंधन क्यों तोड़ा, इसका जवाब बसपा को ही प्रदेश की जनता को देना चाहिए। दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और 12 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed