फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission will now look at marriage palaces

अब मैरिज पैलेसों पर भी रहेगी निर्वाचन आयोग की नजर

Wed, 11 Jan 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jan 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Election Commission will now look at marriage palaces
चुनाव - फोटो : file

विधानसभा चुनाव के कारण अब जिले के सभी मैरिज पैलेसों पर भी निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। मैरिज पैलेस मालिकों को अपने यहां होने वाले सभी समागमों की रोजाना रिपोर्ट रिटर्निंग अफसर को भेजनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


यह हिदायत अतिरिक्त जिला निर्वाचन अफसर कम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमनदीप कौर ने दी। इस दौरान वह जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में वह विधानसभा चुनाव को लेकर मैरिज पैलेस के मालिकों से मीटिंग कर रहीं थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैरिज पैलेस मालिकों से यह भी कहा गया है कि पैलेस बुक कर वाले व्यक्ति का नाम, टेलीफोन नंबर व उसका पता जरूर बताया जाए। 

इतना ही नहीं जिस उद्देश्य के लिए मैरिज पैलेस बुक करवाया गया है उसकी भी जानकारी इसमें देनी होगी। ताकि चुनाव के संबंध में मैरिज पैलेस बुक करने वाले संबंधित व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के खर्चे में इसको शामिल किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज पैलेसों को रेट लिस्ट भी बतानी होगी

Election Commission will now look at marriage palaces
election, amarujala - फोटो : demopic

इस संबंध में प्रोफार्मा तैयार कर उन्हें दे दिया है। जिक्रयोग है कि निर्वाचन आयोग को संदेह है कि कुछ राजनेता विवाह-शादियों की आड़ में अपनी रैलियां कर लेते हैं। 

लेटर पैड पर भेजनी होगी जानकारी
अतिरिक्त जिला अधिकारी ने समूह मैरिज पैलेसों के मालिकों को हिदायत दी है कि भेजी जाने वाली सभी जानकारी की रिपोर्ट अपने लेटर पैड पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अफसर को भेजनी होगी। 

इसमें मालिक का नाम, पता व टेलीफोन नंबर लिखना होगा। उन्होंने कहा कि इसकी कापी जिला निर्वाचन आफिस को भेजना यकीनी बनाई जाए।

मैरिज पैलेसों को रेट लिस्ट भी बतानी होगी
इतना ही नहीं निर्वाचन आयोग ने मैरिज पैलेस मालिकों को मैरिज पैलेसों की रेट लिस्ट देने के लिए भी कहा गया है। ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरफ का बाद में फायदा न उठा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed