फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election commission issued strict warning to Former CM Punjab charanjit channi for violating code of Conduct

Punjab: पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी, पुंछ आतंकी हमले पर की थी टिप्पणी

Thu, 23 May 2024 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 03:28 PM IST
सार

चन्नी ने चार मई को भारतीय सशस्त्र बलों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए पुंछ आतंकवादी हमले को स्टंट बताया था।

विज्ञापन
Election commission issued strict warning to Former CM Punjab charanjit channi for violating code of Conduct
स्वर्ण मंदिर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को सख्त चेतावनी जारी की है। चन्नी ने चार मई को भारतीय सशस्त्र बलों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए पुंछ आतंकवादी हमले को स्टंट बताया था।
विज्ञापन

चन्नी ने एक चुनावी रैली में आतंकी हमले के मामले को उठाते हुए कहा था कि चुनाव से पहले एक बार फिर सैनिकों पर इस प्रकार का आतंकी हमला एक साजिश है जिसकी जांच होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीते चुनाव से पहले जवानों पर हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को यह रिपोर्ट दी थी कि यह मामला अति गंभीर है और इसकी जांच होनी चाहिए इस प्रकार की घटना आगे भी हो सकती है इसको लेकर पूर्व राज्यपाल ने केंद्र को अलर्ट किया था।

बाद में दिया था स्पष्टीकरण
चौतरफा विरोध के बाद चन्नी ने कहा था कि देश के जवान पर हमें गर्व है... मैंने एक बयान दिया है कि पिछली बार जब चुनाव थे तो उस दौरान 40 जवान शहीद हुए, आज तक सरकार ने यह पता नहीं किया कि वह हमला किसने किया था... अब फिर से चुनाव हो रहे हैं और फिर से जवानों पर हमला और जवान शहीद हुए। मैं पूछना चाहता हूं कि यह कौन लोग हैं जो हमला करवा रहे हैं। आज उन्हें सामने लेकर क्यों नहीं लेकर आते हैं... पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा था कि यह हमले राजनीतिक हैं और ऐसे हमले फिर से हो सकते हैं... मैं भाजपा से कह रहा हूं कि आप इधर-उधर की बात न करें यह बताएं कि यह कैसे हुआ?... हर बार ऐसा क्यों हो रहा है... सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर क्यों है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि चन्नी को जालंधर के जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर की तरफ से इस टिप्पणी के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था। निर्वाचन आयोग ने चन्नी द्वारा की गई टिप्पणी पर एतराज जताते हुए इसको आदर्श चुनाव आचार संहिता के मैनुअल के अनुबंध-1 की धारा 2 (जनरल कंडक्ट) का उल्लंघन माना है, जिसमें कहा गया है कि विरोधी पार्टियों की आलोचना पार्टी की नीतियों, प्रोग्रामों, इसके पिछले रिकार्ड और कामों तक ही सीमित होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed