फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election Commission issued notice to Minister Aseem Goyal for violating code of conduct

Haryana Assembly Election: आचार संहिता के उल्लंघन में परिवहन मंत्री असीम गोयल को नोटिस, राखी पर बांटे थे सूट

Sat, 24 Aug 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:48 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर कुछ महिलाएं मंत्री असीम गोयल को राखी बांधने उनके घर गई थी। वहां से उन्हें रिटर्न गिफ्ट में बैग, घड़ी आदि मिले थे। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। 

विज्ञापन
Election Commission issued notice to Minister Aseem Goyal for violating code of conduct
असीम गोयल - फोटो : फाइल

विस्तार

चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आयोग आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को लेकर सख्त हो गया है। ताजा मामला परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


अंबाला के जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मंत्री असीम गोयल को एक कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है जिसमें उनसे जवाब तलब किया गया है। नोटिस में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं के पास बैग, घड़ियां, सूट व अन्य सामान वितरित करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन पर मंत्री असीम गोयल के पोस्टर प्रकाशित हैं। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को यह उपहार दिए गए। इस मामले को आचार संहिता उल्लंघन से जोड़ते हुए मंत्री असीम गोयल को रिटर्निग आफिसर ने कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन मंत्री असीम गोयल के निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें बहुत सी महिलाएं मंत्री को राखी बांधने के लिए आई थी। इन महिलाओं को तोहफे के रूप में बैग, घड़ियां, सूट और अन्य सामान दिया गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब रिटर्निंग ऑफिसर ने संज्ञान लेते हुए मंत्री असीम गोयल को इस बाबत नोटिस जारी किया है। 


इससे पहले भी लोकसभा चुनाव में मंत्री असीम गोयल को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। तब मंत्री असीम गोयल के निवास के सामने सड़क को रोककर एक शामियाना लगाया गया था। इसकी भी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed