फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission check EVMs of Karnal and Faridabad Lok Sabha seats

हरियाणाः करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीटों की EVM की होगी जांच

Thu, 20 Jun 2024 05:19 PM IST
अंकेश ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

हरियाणा लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की ईवीएम चेक करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Election Commission check EVMs of Karnal and Faridabad Lok Sabha seats
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की शिकायत को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की ईवीएम चेक करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

करनाल और फरीदाबाद की लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की ईवीएम चेक करवाई जाएंगी। कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसे लेकर आयोग में शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन


करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख ईवीएम की जांच करने की मांग की गई थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धिराजा ने पानीपत सिटी के दो और करनाल के दो बूथों की शिकायत दर्ज करवाई थी।

बता दें कि हरियाणा में छठे चरण में मतदान हुआ था। प्रदेश में कुल 10 लोकसभा सीटे हैं। इस बार 25 जून को 10 लोकसभा और एक सीटके लिए वोटिंग हुई थी। वहीं, मतगणना के लिए कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए थे। चुनाव नजीतों में भाजपा और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती थी। वहीं उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed