{"_id":"9a1be5ab8026df2ea6955403962d5117","slug":"election-campaigning-of-sukhbir-badal-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हरियाणा में इनेलो-शिअद का गठबंधन अटूट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हरियाणा में इनेलो-शिअद का गठबंधन अटूट'
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष एवं पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा में इनेलो-शिअद के बीच गठबंधन अटूट है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन 60 सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करेगी। इनेलो के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कुलभूषण गोयल के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच का रिश्ता दो भाईयों की तरह है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता है।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि चौ. देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल हमेशा सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चले, इसलिए राजनीति में लंबे समय तक बने रहे। इसे ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला को बहुमत दिलाने में गठबंधन जुटा है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पंजाब में जिस तरह कांग्रेस ने बादल परिवार के राजनैतिक भविष्य को खत्म करने के लिए झूठे केस दर्ज कराए, ठीक उसी तरह हरियाणा में कांग्रेस ने इनेलो के साथ किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में इस बार इनेलो की लहर है। बादल ने कहा कि मैंने कई चुनाव लड़े, लेकिन जनता में कांग्रेस के खिलाफ इतना रोष कभी नहीं देखा है।
बादल ने की कुलभूषण गोयल को जीत दिलाने की अपील
इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कुलभूषण गोयल के चुनाव प्रचार में वीरवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पंचकूला पहुंचे। उन्होंने गोयल को जीत दिलाने की लोगों से अपील की। सेक्टर-21 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बांटो व राज करो की नीति पर काम किया है।
ट्राइसिटी में पिछड़ गया पंचकूला
सुखबीर बादल ने कहा 10 साल पहले पंचकूला को हरियाणा की जन्नत कहा जाता था। लेकिन, विकास के मामले में ट्राइसिटी में सबसे पहले चंडीगढ़ और दूसरे स्थान पर पंचकूला था, लेकिन वह अब तीसरे स्थान पर आ गया है। मोहाली का ट्राइसिटी में दूसरा स्थान है। आने वाले दिनों में मोहाली को आईटी हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
कुलभूषण ने की नुक्कड़ सभाएं
कुलभूषण गोयल ने दल्लोपुर, कनौली, खेतउपरली, रत्तेवाली, सेक्टर 25, 26, हरिपुर, चंडीमंदिर, सेक्टर-10 में बैठकें और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला।