फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaign from Panipat of CM Hooda

सीएम हुड्डा ने फूंका चुनावी बिगुल

Sun, 28 Sep 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sun, 28 Sep 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
election campaign from Panipat of CM Hooda

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साढे़ नौ साल में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि यह तो शुरुआत भर है, अभी बहुत कुछ करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि विकास का दंभ भरने वाले ओमप्रकाश चौटाला ने क्या किया?

विज्ञापन


हुड्डा ने क्या किया जनता पहले से जानती है। उन्होंने दावा किया कि विकास के बूते वे लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएंगे। हुड्डा शनिवार बाद दोपहर को नई अनाज मंडी में पानीपत ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी खुशीराम जागलान की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के हर हिस्से में हर वर्ग के लिए काम किया। साढे़ नौ साल पहले उन्हें जब प्रदेश की कमान मिली तब और आज के हालात देखकर कोई भी सहज अंदाजा लगा सकता है कि हमने किस तेज गति से विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सीएम की कुर्सी का सपना देखने वाले ओमप्रकाश चौटाला से आज प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि उन्होंने क्या-क्या किया। जबकि पूरे प्रदेश को मालूम है कि हुड्डा ने क्या-क्या किया यह किसी को बताने की आवश्यकता ही नहीं। सभा में मौजूद लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि यह तो शुरूआत भर है, आगे अभी बहुत कुछ करना है।

नेताओं ने दिया था यहां से लड़ने का न्योता

election campaign from Panipat of CM Hooda

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान, खुशीराम जागलान, जसबीर जागलान, संजीव मलिक सहित पानीपत ग्रामीण हलके के अनेक नेता उन्हें दिल्ली में मिले और उनसे यहां से चुनाव लड़ने का न्योता दिया।

उन्होंने कहा कि उनमें से अनेक नेता मंच पर मौजूद हैं। वे उनके न्योते का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त करते हैं। मगर पार्टी ने खुशीराम जागलान को यहां से चुनाव के लिए उतारने का फैसला लिया, जिसका हम सबको सम्मान करना होगा।

एक वोट से मिलेंगे दो विधायक

सीएम हुड्डा ने पानीपत ग्रामीण से कांग्रेस के उम्मीदवार खुशीराम जागलान के व्यवहार की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की एक वोट से दो विधायक मिलेंगे। एक खुशीराम जागलान और दूसरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा। उन्होंने लोगों से कहा कि हुड्डा के दरवाजे 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं।

इनेलो और भाजपा पर जमकर चुटकी

election campaign from Panipat of CM Hooda

उत्साह से लबरेज दिखे हुड्डा ने इनेलो पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी चौ. देवीलाल की जयंती कभी 25 सितंबर को मनाती है तो कभी एक नवंबर को। मगर जनता सब समझ चुकी है कि यह अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए ऐसा कर रहे हैं।

चौटाला जींद रैली में कह रहे थे कि वे तिहाड़ जेल में शपथ लेंगे। अगर तिहाड़ में शपथ लेंगे तो उन्हें मिलने के लिए जनता को जेल जाना होगा। लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि क्या यह संभव है। दूसरी ओर भाजपा बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, मगर वे आज तक यह नहीं बता पाए कि उनका सीएम पद का उम्मीदवार कौन हैं।

मोदी पर जमकर बरसे हुड्डा

अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने से पहले बड़े-बडे़ दावे करने वाले मोदी और उनकी सरकार की पोल खुल चुकी है। सत्ता संभालते ही डीजल, रेल भाडे़ समेत अन्य वस्तुओं के दामों में इजाफा कर जनता पर बोझ डाल दिया।

अब गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करने तैयारी है, विस चुनाव होते ही उसे लागू कर दिया जाएगा। सत्ता में आने से पहले स्वामी रंगनाथन की रिपोर्ट लागू करने का दावा करने वाली भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है।

यूं बताया खुद को किसान हितैषी

election campaign from Panipat of CM Hooda

हुड्डा ने कहा कि धान की कीमतें तेजी से गिर रही हैं जबकि चावल के भाव आसमान को छू रहे है। इन सबके पीछे भाजपा का हाथ। भाजपा किसान वर्ग को बर्बाद करने पर तुली है।

अगर मोदी और भाजपा को किसानों की जरा सी चिंता होती तो वे इस मामले में तुरंत दखल देते। उन्होंने एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि वे कई साल पहले जापान की यात्रा पर गए थे। वहां पर उन्हें मालूम पड़ा कि बाजार में धान बुरी तरह से पिट रहा है।

उनसे यह सहन नहीं हुआ और तुरंत अपना दौरा बीच में छोड़कर लौट आए। इतना ही नहीं एयरपोर्ट से घर जाने के बजाय सीधे प्रधानमंत्री के निवास पर गए और उन्हें इस मामले में दखल करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed