{"_id":"656a447daead30456b01e288","slug":"election-2024-stop-on-discussions-of-kangana-ranaut-contesting-elections-from-bjp-herself-denied-chandigarh-news-c-16-pkl1043-296783-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चुनाव 2024ः भाजपा से कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम, खुद किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चुनाव 2024ः भाजपा से कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम, खुद किया खंडन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले काफी समय से चंडीगढ़ से भाजपा की टिकट पर अभिनेत्री कंगना रनौत के अगले लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं। शुक्रवार को खुद अभिनेत्री कंगना ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना के चुनाव लड़ने की एक खबर को शेयर करते हुए इसका खंडन किया है और ऐसी खबरों को अटकलें बताई हैं।लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही शहर में टिकट के कई दावेदार सामने आने लगे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी में कई नामों की चर्चा चल रही है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नताओं का कहना है कि अभी सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। कुछ दिन पहले भाजपा से कंगना और आम आदमी पार्टी से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के चुनाव लड़ने की अफवाह फैल गई थी। शुक्रवार को इन अफवाहों ने काफी जोर पकड़ लिया, जब कई नेशनल चैनलों ने ये खबरें चला दीं। इसके बाद कंगना ने खुद सामने आकर खंडन किया। चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रनौत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बयान जारी किया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में उस न्यूज आर्टिकल को शेयर किया है, जिसमें उनके चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। कंगना रनौत का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने की चर्चा या कोई खबर अफवाह है। चुनाव लड़ने को लेकर उनके बारे में जो भी खबरें चल रही हैं वे सभी सिर्फ अटकलें हैं और कुछ नहीं। कंगना ने जानकारी देते हुए लिखा- मेरे रिश्तेदार और दोस्त उक्त न्यूज आर्टिकल की हेडिंग को मेरा बयान मानकर भेज रहे हैं, लेकिन जो हेडिंग है वह मेरा बयान नहीं हैं, सभी अटकलें हैं।
किरण खेर अब चुनाव लड़ेंगी या नहीं, संशय बरकरार
वर्तमान सांसद किरण खेर पिछले दो बार से सांसद की कुर्सी पर बरकरार हैं। तीसरी बार पार्टी उन्हें टिकट देगी या नहीं, इसे लेकर संशय बरकरार है। पार्टी के अंदर और बाहर ऐसी चर्चाएं हैं कि इस बार भाजपा उम्मीदवार बदल सकती है। सांसद किरण खेर ने हाल के बयान ने भी इन चर्चाओं को हवा दे दी है। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ कार्निवल उद्घाटन के दौरान सांसद किरण खेर चुनाव लड़ने के सवालों बचती नजर आई थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अगले चुनाव की तैयारी कर रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया था कि उन्होंने क्या तैयारी करनी है, तैयारी तो पार्टी हाईकमान करेगा। हालांकि, पिछले करीब एक महीने से सांसद किरण खेर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वे नगर निगम और प्रशासन के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उनकी सक्रियता से ऐसा लग रही है कि वह तीसरी बार भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बता दें कि कांग्रेस में माना जा रहा है कि फिर पवन बंसल ही चुनाव लड़ेंगे।