फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman hit by truck in Manimajra, dies

मनीमाजरा में ट्रक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत

Tue, 23 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman hit by truck in Manimajra, dies
मनीमाजरा। शास्त्रीनगर लाइट प्वाइंट के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस महिला को इलाज के लिए जीएचएमएस-16 ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक मोटर मार्केट मनीमाजरा के अंकुश कुमार के खिलाफ आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान शास्त्री नगर की 60 वर्षीय शांति के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कांसल के साहिल ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। जैसे ही वो शास्त्रीनगर की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो उसने देखा कि तेज गति से आ रहे ट्रक नंबर पीबी-एक्स-1311 ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला शांति को टक्कर मार दी। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जीएचएमएस-16 लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed