फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly man hangs himself to death in Vikas Nagar

Chandigarh News: विकास नगर में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 23 Oct 2025 12:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hangs himself to death in Vikas Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनीमाजरा। विकास नगर मौलीजागरां के मकान नंबर 2040 में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग गबुदन ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे के करीब की है जब गबुदन अकेले घर पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर कमरे की छत पर लगे पंखे के साथ कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब उनका 21 साल का पोता घर आया तो देखा कि गबुदन फंदे से लटके हैं। इसकी सूचना मौलीजागरां पुलिस को दी। मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ पहुंचे और गबुदन के शव को नीचे उतराकर कब्जे में लिया। पुलिस जांच में पता चला कि गबुदन बीएसएनएल से रिटायर्ड थे और अधिक शराब पीते थे। पुलिस के अनुसार गबुदन का बेटा पवन और बहू बिहार के आरा जिले में अपने गांव गए हैं। वीरवार को उनके आने के बाद गबुदन के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed