{"_id":"5e7a0a7b8ebc3e6f960d2f6a","slug":"eight-workers-scorched-and-two-died-in-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दहशत के बीच अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम में 8 मजदूर झुलसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दहशत के बीच अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम में 8 मजदूर झुलसे, दो की मौत
Tue, 24 Mar 2020 06:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Mar 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
झुलसा मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
सद्दोपुर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन गोदाम में काम रहे 8 मजबूर करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 को आनन-फानन में शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में मारे जाने वालों के नाम सुनील और रामकरण हैं, यह दोनों भी यूपी के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सद्दोपुर में रेलवे फाटक के पास एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे जब यह मजदूर मिक्सर को धक्का लगाने लगे तो मिक्सर ऊपर से जा रही बिजली की तार से टकरा गया। हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आते ही धक्का मार रहे सभी 8 मजदूर इससे झुलस गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हादसे में यह झुलसे
हादसे में 20 वर्षीय गौरव निवासी यूपी बिजनौर, 35 वर्षीय बजरंग उत्तर प्रदेश गोंडा निवासी, 40 वर्षीय बेकारू, 35 वर्षीय रामजनक बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी, 18 वर्षीय कर्ण व एक अन्य मजबूर झुलस गया। यह सभी अचेत अवस्था में लाए गए थे।
विज्ञापन