{"_id":"66a0999a25449310f40c71ae","slug":"eight-measures-suggested-in-budget-2024-to-boost-msmes-entrepreneurs-did-not-like-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: एमएसएमई को बूस्ट करने के आठ उपाय, उद्यमियों को रास नहीं आए, कहा-कागजों में कैसे होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: एमएसएमई को बूस्ट करने के आठ उपाय, उद्यमियों को रास नहीं आए, कहा-कागजों में कैसे होगा विकास
Wed, 24 Jul 2024 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना (पंजाब)
राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:38 AM IST
सार
उद्यमियों के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का अहम योगदान है। निर्यात में 45 फीसदी, जीडीपी में चालीस फीसदी हिस्सेदारी इसी सेक्टर की है। इस सेक्टर की आठ करोड़ इकाइयों ने 13 करोड़ लोगों को रोजगार दे रखा है। पंजाब भी एमएसएमई का गढ़ माना जाता है। यहां भी साढ़े पांच लाख एमएसएमई यूनिट हैं, जोकि आगे बढ़ने के सरकारी सहायता की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
Budget 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट में देश की माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने पर फोकस रखा गया है। इसके लिए वित्त मंत्री ने आठ उपायों का एलान किया, जिनमें मुद्रा लोन की सीमा दोगुना करना, पूंजी निवेश बढ़ाने को 100 करोड़ तक के कवर के साथ ऋण गारंटी योजना, संकट की अवधि में ऋण सहायता प्रस्ताव इत्यादि शामिल हैं, लेकिन ये उपाय उद्यमियों को रास नहीं आए। उद्यमियों का कहना है कि कागजों में एमएसएमई का विकास नहीं हो सकता, इसके लिए जमीन पर ठोस उपाय करने होंगे।
बजट में स्किल डेवलपमेंट की जम कर बात की गई, उस मंत्रालय का बजट भी महज 4520 करोड़ है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का बजट भी 8200 करोड़ से कम करके 6455 करोड़ किया गया। इसके अलावा एमएसएमई को दी जा रही प्रधानमंत्री एंप्लायमेंट गारंटी प्रोग्राम स्कीम में भी बजट 21233 करोड़ से कम करके 12,112 करोड़ किया गया है। इसी तरह गारंटी एमरजेंसी क्रेडिट लाइन स्कीम में भी बजट को 14,100 करोड़ से कम करके 9612 करोड़ किया गया। इसके अलावा अब फर्म में पार्टनर के वेतन पर भी अब टीडीएस लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दावे बहुत, किया कुछ नहीं
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस ऑफ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के चेयरमैन बदीश जिंदल कहते हैं कि सरकार ने एमएसएमई के लिए दावे तो बहुत किए, लेकिन किया कुछ नहीं, उल्टा मंत्रालय का बजट कम कर दिया गया। उद्यमी मंत्रालय का बजट पचास हजार करोड़ करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने पिछले साल के 23,177 करोड़ के मुकाबले कम करके 21,549 करोड़ कर दिया। इसी तरह मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाली सरकार ने इसका बजट भी 2180 करोड़ से कम करके 1963 करोड़ कर दिया।