फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight lakh stolen from truck spare parts shop

चोरी : ट्रक स्पेयर पार्ट की दुकान से आठ लाख ले गए

Tue, 23 Nov 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh stolen from truck spare parts shop
मनीमाजरा। मोटर मार्केट में स्थित ट्रक स्पेयर पार्ट की दुकान में रविवार रात को अज्ञात ने सेंध लगा कर लाखों रुपये चोरी कर लिए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में मोटर मार्केट में स्थित केबी मोटर के मालिक बिरेंद्र पाल ने बताया कि वह रविवार रात को दुकान बंद अपने घर चले गए थे। इस दौरान उनके दुकान में कई दिनों के सेल के 7 लाख 80 हजार रुपये रखे हुए थे। देर रात कोई व्यक्ति उनकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसा और सबसे पहले उसने दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर चुराया। इसके बाद उसने दुकान के गले में रखी लॉकर की चाबी निकाल कर लॉकर में रखे 7 लाख 80 हजार चोरी कर लिए। सुबह करीब सवा दस बजे उनकी दुकान पर काम करने वाला दिनेश जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसने देखा कि शटर पर लगे ताले टूटे हुए हैं। यह देख उसने तुरंत उन्हें और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिरेंद्र पाल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed