फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight lakh cattle farmers credit cards to be made in Haryana

हरियाणा: आठ लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनेंगे, करनाल-फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना में आएगी तेजी

Thu, 25 Jun 2020 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh cattle farmers credit cards to be made in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में आठ लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। सरकार चाहती है कि किसान अपनी खेतीबाड़ी के साथ-साथ डेयरी और पशुपालन व्यवसाय से जुड़े कृषि मंत्री ने भी किसानों से आह्वान किया है कि रोजगार देने वाले बनें। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल बुधवार को चंडीगढ़ से प्रदेश के किसानों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने किसानों को राज्य सरकार की नीतियों से अवगत करवाया।

विज्ञापन


दलाल ने किसानों को फसलों का विविधीकरण अपनाने के प्रति प्रेरित किया और कहा कि वे अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। प्रदेश सरकार ने कृषि के अलावा, पशु पालन, डेयरी व मछली पालन के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के युवा बखूबी उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


इससे गांव से शहर की तरफ रोजगार के लिए होने वाले पलायन को रोकने में मदद भी मिलेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार किसानों के पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर जोर दे रही है। प्रदेश में करीब 8 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए राज्य सरकार द्वारा 60 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना में आएगी तेजी

हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की परियोजना में तेजी लाई जाएगी। शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने विभाग के अधिकारियों को परियोजना जल्दी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में चल रही अन्य विकास परियोजनाओं में भी तेजी लाकर निश्चित समय पर उन्हें पूरा करने को कहा है। 

विज ने कोरोना के चलते सफाई कर्मचारियों व अन्य पालिका कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अपने काम के प्रति निष्ठा और सेवाभाव के कारण ही प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने में सफल हो सके हैं। इसलिए कोरोना काल मे उनका योगदान सराहनीय है।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि थाई फ्रैक्चर के सफल ऑपरेशन के बाद घर लौटने पर अपने रूम से ही अपनी जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने बेडरूम को वॉर रूम में तब्दील कर दिया है और वहीं से अपने सभी विभागों के अधिकारियों से संपर्क साध कर प्रदेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विज ने बुधवार को अपने निवास स्थान पर शहरी निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन रॉय व महानिदेशक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed