{"_id":"5f5a66f88ebc3e54d33be6a1","slug":"eight-companies-purchased-lifting-garbage-house-under-smart-city-chandigarh-news-pkl3874841100","type":"story","status":"publish","title_hn":"390 गाड़ियों के लिए आठ कंपनियों ने किए आवेदन, स्मार्ट सिटी के तहत घर-घर से कचरा उठाने के लिए खरीदी जानी हैं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
390 गाड़ियों के लिए आठ कंपनियों ने किए आवेदन, स्मार्ट सिटी के तहत घर-घर से कचरा उठाने के लिए खरीदी जानी हैं गाड़ियां
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर-घर से कचरा उठाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत खरीदी जाने वाली गाड़ियों के लिए बुधवार को जैम पोर्टल पर 8 कंपनियों ने आवेदन किया। अब स्मार्ट सिटी के अधिकारी टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोलकर अगले सप्ताह तक टेंडर दे देंगे। उसके बाद कंपनी को नगर निगम को 390 गाड़ियां देनी होंगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि टेंडर में कॉन्टिनेंटल इंजन प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कदम ओटो लाइंस, कोंटाकेस विजन सेंटर, एसएमएल इसुजु लिमिटेड, नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीन प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन ओटो व्हील्स ने आवेदन किया है। कंपनी को 3.5 हॉर्सपावर वाले इंजन की क्षमता के टिप्पर उपलब्ध कराना है, जिसमें गीला, सूखा व हानिकारक कचरा अलग-अलग डालने की व्यवस्था होगी। ये सभी कंपनी जैम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, इसलिए अब इनकी टेक्निकल व फाइनेंशियल बिड देखी जानी है।
अगले सप्ताह तक गाड़ियों के लिए टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। सीईओ ने कहा कि गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगेंगे और हर गाड़ी को यूनिक आईडी भी दिया जाएगा। शहर को 10 जोन में बांटकर गाड़ियों को संचालित किया जाएगा। इन गाड़ियों की मॉनीटरिंग स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजिशन) के माध्यम से की जाएगी। स्काडा का ऑफिस सेक्टर-17 स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में होगा। अगर कोई गाड़ी खराब हो गई या चालक गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो स्काडा में बैठे कर्मचारी तत्काल दूसरी गाड़ी का प्रबंध करेंगे।