फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eid-ul-Fitr celebrated across Punjab, CM Bhagwant mann Reached Jalandhar

Punjab: हर्षोल्लास से अता की गई ईद-उल-फितर की नमाज, जालंधर में सीएम मान ने दी मुबारकबाद

Sat, 22 Apr 2023 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 11:13 AM IST
सार

जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने देश की जनता को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को सभी मिलकर मनाएं और एक-दूसरे को गले लगाएं और पिछले गिले शिकवे भूल जाएं।

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr celebrated across Punjab, CM Bhagwant mann Reached Jalandhar
लुधियाना में ईद पर नमाज अता करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पूरे पंजाब में शनिवार को ईद उल फितर हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। जालंधर की मुख्य दरगाह ईदगाह गुलाब देवी रोड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे और ईद की बधाई दी। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा करते हुए हजारों लोगों ने देश की अमन शांति के लिए दुआ मांगी। इस दौरान सीएम भगवंत मान का मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान के साथ आम आदमी पार्टी से जालंधर उपचुनाव के प्रत्याशी सुशील रिंकू भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मान ने कहा कि आज वह ईद-उल-फितर मनाने के लिए जालंधर की ईदगाह दरगाह पहुंचे हैं। उन्होंने देश की जनता को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को सभी मिलकर मनाएं और एक-दूसरे को गले लगाएं और पिछले गिले शिकवे भूल जाएं। एक-दूसरे के प्रति दया भाव रखें ताकि भाईचारा,  प्यार और एकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं चाहे वह दिवाली हो, ईद हो, होली हो या कोई और त्योहार हो। वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी मुसलमान भाईचारे के साथ ईद मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
सीएम मान ने ट्वीट कर बधाई दी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ईद-उल-फितर के मौके पर देश-विदेश में रहने वाले पूरे मुस्लिम समुदाय को ट्वीट कर  बधाई दी है।

लुधियाना में बोले शाही इमाम-ये मोहब्बत का दिन 
लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में लाखों मुस्लमानों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद में भाईचारक परंपरा के अनुसार सभी धर्मों से संबंध रखने वाले सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने अपने मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। 

ईद के मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवीं ने कहा कि ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि आज का दिन रोजा रखने वालों के लिए अल्लाह तआला की तरफ  से ईनाम है। उन्होंने कहा कि हम दुआ करते हैं कि आज का दिन दुनिया भर के लोगों के लिए आपसी भाईचारे व अमन का संदेश लेकर आए।

उन्होंने कहा कि देश की जनता की शक्ल में रह रहे करोड़ों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, दलित आदि एक गुलदस्ता है और इस गुलदस्ते को किसी भी कीमत पर बिखरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद लुधियाना से हमेशा आपसी भाई-चारे का संदेश दिया गया है, जिसकी मिसाल आज ईद के पवित्र मौके पर यहां मौजूद सभी धर्मों के धार्मिक तथा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी है। मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवीं ने कहा कि आज मैं ईद के इस मुबारक मौके पर जहां पंजाब के सभी लोगों को मुबारकबाद देता हूं वहीं अल्लाह से दुआ करता हूं कि आज का दिन इस देश और हमारे राज्य के लिए रहमत और बरकत का पैगाम लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed