{"_id":"64273f93bda1390edb064f64","slug":"effect-of-punjabs-excise-policy-administration-failed-to-sell-contracts-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1043-102937-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब की आबकारी नीति का असर, चंडीगढ़ में ठेके बेच पाने में प्रशासन असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब की आबकारी नीति का असर, चंडीगढ़ में ठेके बेच पाने में प्रशासन असफल
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का आबकारी विभाग चार नीलामी करने के बाद भी वर्ष 2023-24 के लिए 29 ठेके बेच पाने में असफल रहा है। शुक्रवार को विभाग ने चौथी नीलामी की। इसमें 36 में से सिर्फ सात ठेके ही बिके। अन्य को कोई खरीदार नहीं मिला। गांव कजहेड़ी में शराब का ठेका एक रुपये के अंतर से ही नीलाम हुआ है। इस ठेके के लिए आरक्षित मूल्य 4,68,58,420 रुपये के मुकाबले 4,68,58,421 रुपये की बोली लगी है। ये स्थिति तब है, जब विभाग ने आरक्षित मूल्य को कम किया था। अब फिर दाम घटाने की तैयारी है, ताकि पांचवी नीलामी की जा सके। विभाग अब कुल 95 शराब के ठेकों में से 66 की नीलामी करने में सफल रहा है और 29 ठेकों की नीलामी अभी भी बाकी है। पिछली चार नीलामियों में आबकारी विभाग ने 311 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 334 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जिसका मतलब है कि 23 करोड़ रुपये का अधिक का राजस्व मिला है। विभाग अब 3 से 5 प्रतिशत आरक्षित मूल्य कम करके कर पांचवीं नीलामी करेगा। शुक्रवार को विभाग ने आरक्षित मूल्य 35.89 करोड़ के मुकाबले 36.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। नई आबकारी नीति के तहत शनिवार से नए शराब के ठेके काम करने शुरू कर देंगे। बता दें कि 15 मार्च को हुई पहली नीलामी में 43 ठेके नीलाम हुए थे। विभाग के अनुसार इस बार नीलामी में असफल होने के लिए पंजाब की आबकारी नीति जिम्मेदार है, क्योंकि पंजाब में शराब पर चार्ज होने वाली एक्साइज ड्यूटी और वैट चंडीगढ़ के मुकाबले काफी कम है। यही कारण है कि अब जो ठेके बच गए हैं, उनको दोबारा नीलाम किया जा रहा है।
आरक्षित मूल्य से ज्यादा पैसे देने को तैयार नहीं है शराब कारोबारी
शुक्रवार को जिन सात शराब की दुकानों की नीलामी की गई, उसमें सेक्टर-8 (अंदरुनी मार्किट), सेक्टर-15, 27-सी, 38-डी, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, मौली जागरां कॉलोनी और गांव कजहेड़ी के हैं। सेक्टर-8 (अंदरूनी मार्केट) में शराब के ठेकों के लिए 7,72,91,612 रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 7,73,01,999 रुपये की बोली प्राप्त की, जिससे साफ है कि इस ठेके की बोली में भी केवल 10,000 रुपये का अंतर रहा है। बता दें कि पिछले साल पहली ही बार में आबकारी विभाग 96 में से 72 शराब के ठेके बेचने में कामयाब रहा था।