फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   effect of organically in punjab, DGP sumedh saini removed from post

पंजाब बवाल का असर: डीजीपी सुमेध सैनी को हटाया

Sun, 25 Oct 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
effect of organically in punjab, DGP sumedh saini removed from post

पंजाब में बीते एक महीने से चल रहे किसान आंदोलन, गुरमीत राम रहीम की माफी और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के चलते बवाल और गिरती कानून-व्यवस्था और कोटकपुरा में पुलिस की फायरिंग में मारे गए सिखों के मामले में सरकार ने बड़ा कदम उठाया।

विज्ञापन


बादल सरकार ने अपने करीबी और पंजाब पुलिस के डीजीपी सुमैध सैनी की छुट्टी कर दी है। अब उनकी जगह सुरेश अरोड़ा पंजाब के नए डीजीपी होंगे।  बादल सरकार के चहेते सुमैध सैनी लंबे समय से बतौर डीजीपी कार्यरत थे। बादल सरकार के इस कदम को पंजाब में बवाल को रोकने के मद्देनजर डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी सुमैध सैनी कुछ समय से लगातार सिख जत्थेबंदियों के निशाने पर थे और उन्हें हटाए जाने की मांग की जा रही थी। विपक्षी दल भी कोटकपुरा की घटना के लिए सुमैध सैनी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमेध सैनी को पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले भी 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त भी डीजीपी सुमेध सैनी के छुट्टी पर चले जाने की वजह  से सुरेश अरोड़ा को कुछ दिनों के लिए पंजाब पुलिस का डीजीपी नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed