फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Effect of awareness... 88 percent increase in blood donation in GMCH- 32

Chandigarh News: जागरूकता का असर... जीएमसीएच- 32 में रक्तदान में 88 प्रतिशत की हुई वृद्धि

Mon, 29 Jan 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Effect of awareness... 88 percent increase in blood donation in GMCH- 32
चंडीगढ़। जीएमसीएच- 32 के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की तरफ से रक्तदान के लिए वर्षों से किए जा रहे अथक प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। विभाग के साथ ही कॉलेज प्रशासन के सहयोग का असर यह है कि रक्तदान की संख्या में 5- 10 प्रतिशत नहीं बल्कि 88 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि इस उपलब्धि से एक बात तो साफ हो रही है कि लगातार किया गया प्रयास अवश्य फलीभूत होता है। वहीं, इसे लेकर जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. एके अत्रि का कहना है कि इस उपलब्धि को कायम रखने के लिए ऐसे ही प्रयास जारी रखा जाएगा। वही, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की प्रमुख डॉ. रवनीत कौर का कहना है कि यह उनकी टीम के साथ ही धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग का परिणाम है। क्योंकि वे वर्षों से उनके साथ मिलकर रक्तदान की रफ्तार को बढ़ाने के लिए काम करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में स्वैच्छिक रक्तदान में अगस्त, 2023 से 88 फीसदी की वृद्धि हुई है। अगस्त 2023 से अब तक 132 रक्त शिविरों के माध्यम से कुल 10,646 रक्त यूनिट एकत्र की गई हैं।
विज्ञापन




रक्तदान कीजिए.. ये आपके लिए भी है फायदेमंद
- रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है।
- रक्तदान से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसीलिए हर साल कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए।
- रक्तदान से शरीर में ऊर्जा आती है क्योंकि उसके बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है।
- रक्तदान से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा लिवर पर दवाब डालती है और रक्तदान से आयरन की मात्रा संतुलित हो जाती है।
विज्ञापन

-आयरन की मात्रा संतुलित होने से लिवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

इनसेट-
रक्तदान करने से पहले इसका रखें ध्यान
- रक्तदान करने वाले दिन सुबह ठीक से नाश्ता करें, भरपूर पानी पिएं।
- अगर कोई दवा नियमित रूप से लेते हैं तो उसे जरूर लें, रक्तदान करने से पहले इसकी जानकारी वहां मौजूद डॉक्टर को जरूर दें।
- रक्तदान करने से पहले भरे जाने वाले फार्म में सभी जानकारियां ठीक से भरें।
- अगर आपने पूर्व में रक्तदान किया है तो उसके 90 दिन गुजर चुके हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed