फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   edification of VHP leader praveen togadia on cow issue to hindus

'गाय' पर विहिप नेता तोगड़िया की हिंदुओं को नसीहत

Sat, 07 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत,कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sat, 07 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
edification of VHP leader praveen togadia on cow issue to hindus

देशभर में गो हत्या और बीफ पर बयानों से सुलगते माहौल के बीच विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा है कि हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा है, ऐसे में हर हिंदू के लिए गाय का महत्व ज्यादा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब गाय बिकेगी ही नहीं तो उसकी हत्या कैसे की जा सकती है? गाय की हत्या तभी बंद हो सकती है जब उसे पूरी तरह उपयोगी बनाया जाए। तोगड़िया शुक्रवार को पानीपत और कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


तोगड़िया ने विदेशी नहीं बल्कि सभी को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने की सलाह देते हुए गो मूत्र व गोबर से बनने वाले उत्पादों की मार्केटिंग के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के गीता निकेतन स्कूल स्थित शिक्षा भारती में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे विहिप नेता ने कहा की गाय के उत्थान के लिए गोमूत्र और गोबर से बनें उत्पादों का निर्माण करने के लिए गोशाला संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

'गाय के गो मूत्र और गोबर से 100 से 200 रुपए रोज की कमाई'

उन्होंने कहा जिस किसी के पास गाय है चाहे वह दूध देती है या नहीं, उन्हें पैसे मिलते रहे तो न कभी गाय बिकेगी और जब बिकेगी नहीं तो कटेगी भी नहीं। गाय के गो मूत्र और गोबर से आम आदमी 100 से 200 रुपए रोज की कमाई कर सकता है।

इससे पहले पानीपत ने उन्होंने कहा कि गाय पालने वाला अब गरीब नहीं रहेगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य एवं गोरक्षा आयोग के उपाध्यक्ष हरिओम तायल के आवास पर बातचीत में तोगड़िया ने कहा कि गायों के गोबर एवं मूत्र से साबुन, क्रीम, फेसपैक, धूप, अगरबत्ती आदि उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे जाएंगे।

इसे लेकर देश की पांच हजार गोशालाओं में काम शुरू किया जाएगा। गोशालाओं को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। वे अपने स्तर पर इन उत्पादों को बेच सकेंगे। अभी तक 400 गोशालाओं में इस प्रक्रिया को शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed