फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eden hospital use excessive oxygen consumption, committee will investigate today

ईडन अस्पताल पर जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन खपत का आरोप, आज जांच करेंगी कमेटी

Fri, 14 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Eden hospital use excessive oxygen consumption, committee will investigate today
चंडीगढ़। जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन खपत के मामले में जांच के आदेश जारी होने के बाद यूटी प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ईडन अस्पताल जाएगी। पीसीएस जगजीत सिंह, डॉ. मंजीत सिंह और डॉ. मनप्रीत सिंह की यह कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कमेटी ने बुधवार को लैंडमार्क अस्पताल, मुकत अस्पताल और हीलिंग अस्पताल का दौरा किया। वहीं, कमेटी ने वीरवार को अपोलो अस्पताल, केयर पार्टनर्स अस्पताल और संतोख अस्पताल का भी दौरा किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल के प्रबंधक व मुख्य डॉक्टरों के साथ बैठक की और उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन के सही इस्तेमाल को लेकर आग्रह किया। प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि कमेटी के सदस्य शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ईडन अस्पताल जाएंगे। इसके अलावा कमेटी के सदस्य अगले हफ्ते शहर के विभिन्न मिनी कोविड केयर सेंटरों में भी जाएंगे और प्रबंधकों को ऑक्सीजन के बेहतर इस्तेमाल के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, यूटी प्रशासन के अनुसार ईडन अस्पताल 50 कोविड बेड के लिए रोजाना 350 से 400 ऑक्सीजन सिलिंडरों की रिफिलिंग करा रहा था, जबकि 40 कोविड बेड दूसरा निजी अस्पताल 90 सिलिंडरों में काम चला रहा था। ऑक्सीजन सिलिंडरों के इस्तेमाल में भारी अंतर की वजह से प्रशासन को गड़बड़ी का शक था। इस वजह से प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed