फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED recovered in Guava Orchard scam case from three people including two IAS

Chandigarh: अमरूद बाग घोटाले के मामले में ED की कार्रवाई, 3.89 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की

Thu, 28 Mar 2024 06:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 06:39 PM IST
सार

अमरूद बाग घोटाला मामले में ईडी ने पंजाब के दो आईएएस और एक प्राइवेट पर्सन से करीब चार करोड़ रुपये की बरामदगी की है।

विज्ञापन
ED recovered in Guava Orchard scam case from three people including two IAS
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में (कथित अमरूद बाग मुआवजा घोटाले) पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों सहित कई परिसरों में छापे के दौरान 3.89 करोड़ रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि, केंद्रीय एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कहां से क्या बरामद किया गया।

विज्ञापन


तलाशी बुधवार को शुरू की गई और फिरोजपुर, मोहाली (एसएएस नगर), बठिंडा, बरनाला, पटियाला और चंडीगढ़ में कुल 26 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापे डाले गए। राजस्व और बागवानी विभाग के कुछ अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के अलावा दो आईएएस अधिकारियों - पंजाब के उत्पाद शुल्क आयुक्त वरुण रूजम और फिरोजपुर के उपायुक्त राजेश धीमान के परिसरों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला कथित मुख्य आरोपी भूपिंदर सिंह, जैस्मीन कौर और अन्य के खिलाफ पंजाब सतर्कता ब्यूरो की एक एफआईआर से प्रकाश में आया है।

इडी ने कहा कि तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सबूत, संपत्ति के दस्तावेज, मोबाइल फोन और 3.89 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। मामला 2016 का है जब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) ने आईटी सिटी के पास एयरोट्रोपोलिस आवासीय परियोजना और उसी जिले में एक एयरोसिटी स्थापित करने के लिए एसएएस नगर (मोहाली) के विभिन्न गांवों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed