फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ECI members will visit Haryana on 12-13

Chandigarh News: भारत निर्वाचन आयोग के सदस्य 12-13 को हरियाणा का करेंगे दौरा

Thu, 08 Aug 2024 06:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
ECI members will visit Haryana on 12-13
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में निर्वाचन आयोग जुट गया है। भारत निर्वाचन आयोग के सदस्य 12 व 13 अगस्त को राज्य का दौरा कर और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों, सह जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी 22 जिलों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम के पहले स्तर की चेकिंग की जा रही है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें की जांच के दौरान प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी बीएलओ व निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दें कि उनके पास कोई भी फार्म लंबित न रहे। वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6, वोट कटवाने के लिए फॉर्म-7 व पता बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल www.voterportal.eci.gov.in व विभाग की वेबसाइट www.ceoharyana.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता, सुझाव, शिकायत संबंधित जिला निर्वाचन या पंजीयन अधिकारी को दी जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसबार विधानसभा चुनाव के लिए 817 पोलिंग बूथ नये बनाए गए और अब प्रदेश में पोलिंग बूथों की संख्या बढ़कर 20,629 हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व्यक्तिगत रूप से पोलिंग बूथों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed