फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ebola virus, alert in amritsar airport and vagha border

इबोला: एयरपोर्ट, वाघा बार्डर पर दहशत

Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
ebola virus, alert in amritsar airport and vagha border

इबोला वायरस डिसीज को लेकर पंजाब भी चौकन्ना हो गया है। सेहत विभाग ने इबोला को लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया है। अमृतसर एयरपोर्ट और वाघा बॉर्डर पर खास एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन


सभी सिविल सर्जनों को विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। हालांकि सेहत विभाग के लिए राहत की बात यह है कि इस बीमारी से प्रभावित पश्चिम अफ्रीकी देशों की अमृतसर से सीधी फ्लाइट नहीं है।
विज्ञापन


सेहत विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को स्वाइन फ्लू की तरह इबोला के लिए भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड बनाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से सभी जिलों को पर्सनल प्रोटेक्शन किट भी मुहैया कराई गई है। अधिकारियों को इस मामले में भी स्वाइन फ्लू की तरह प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा गया है। सबसे ज्यादा सावधानी अमृतसर एयरपोर्ट और वाघा बॉर्डर पर बरती जा रही है।

हर फ्लाइट में अनाउंसमेंट शुरू

ebola virus, alert in amritsar airport and vagha border

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हर फ्लाइट में अनाउंसमेंट शुरू कर दी है। पश्चिम अफ्रीकी देश गए या वहां के किसी व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है ताकि उन्हें 24 घंटे के लिए आइसोलेशन में रख कर उनकी स्क्रीनिंग की जा सके।

इसके लिए सेहत विभाग ने सिविल अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिया है। इसी तरह वाघा बॉर्डर पर भी इमिग्रेशन विभाग के साथ मिल कर अनाउंसमेंट शुरू कर दी गई है। वहीं इबोला को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी को सेहत विभाग ने सभी जिलों में भेज दिया है।

पंजाब के हेल्थ डायरेक्टर डॉ. करनजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में इबोला वायरस का कोई भी केस नहीं मिला है। सिविल सर्जन कांफ्रेंस में सभी अफसरों को इस बीमारी के लिए किए जाने वाले इंतजाम के बारे में बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed