{"_id":"58ade87c4f1c1b0853b2569c","slug":"east-apartments-mohali-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूरब अपार्टमेंट अलाटियों का दर्द आज सुनेगा गमाडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरब अपार्टमेंट अलाटियों का दर्द आज सुनेगा गमाडा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुरब अपार्टमेंट में करोड़ों की जगह पर घूमतें है पशु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब अपार्टमेंट के अलाटियों की समस्याओं को वीरवार को गमाडा के सीए सुनेंगे। इसके लिए गमाडा के सीए ने पहली बार अधिकारियों व अलाटियों की कमेटी की मीटिंग एक साथ बुलाई है। उम्मीद है कि इससे अलाटियों को कुछ राहत मिलेगी। अलाटियों की तरफ से मीटिंग संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक गमाडा ने सेक्टर-88 व 89 में पहली बार बहुमंजिला पूरब अपार्टमेंट्स नाम से फ्लैट बनाए थे। लेकिन जैसे ही अलाटी इनमें में रहने आए तो उन्हें कई तरह की समस्याएं आने लगी।
जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। अलाटियों का आरोप है कि गमाडा अधिकारी उनकी मांगों को हर बार अनदेखा कर देते हैं। जबकि उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके फ्लैट खरीदे है। फ्लैटों की स्कीम ओपन करते समय गमाडा की तरफ से कई घोषणाएं की गई थीं। लेकिन सारी बातें हवा-हवाई निकलीं। इतना ही नहीं गमाडा ने बीच में अपार्टमेंट के नक्शे में बदलाव कर दिया था। इस कारण उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कई अन्य मूलभूत सुविधाएं अभी भी अलाटियों को नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
अभी तक नहीं खुल पाई एक भी दुकान
इलाके के लोगों ने बताया कि अभी तक इलाके के लोगों को मार्केट नसीब नहीं हो पाई है। गमाडा ने बूथ अलाट थी किए थे। लेकिन वह भी खुल नहीं पाए हैं। लोगों को छोटे से छोटा सामान लेने के लिए दो से चार किलोमीटर जाना पड़ता है। जबकि ऐसे में वहां पर अकेले फैमिली को रखने में काफी मुश्किल आती है।

सुरक्षा में सेंध, हो रही हैं चोरियां
पूरब अपार्टमेंट अलाटियों का दर्द आज सुनेगा गमाडा
- फोटो : अमर उजाला
पार्क बन गए, लेकिन बैठने को बैंच तक नहीं
अलाटियों ने बताया कि इलाके के लोगों की सुविधा के लिए गमाडा ने पार्क बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक भी पार्कों में बैंच नहीं लगाए गए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। जबकि गमाडा द्वारा इस बात को सीरियस नहीं लिया जा रहा है।
सुरक्षा में सेंध, हो रही हैं चोरियां
अलाटियों ने बताया कि पूरब अपार्टमेंट की सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्रीवॉल कई जगह से धंस गई है। इसके अलावा दीवार की ऊंचाई भी काफी कम है। इसी चीज का फायदा उठाकर चोर भी इलाके में काफी सक्रिय है। आए दिन इलाकेे में चोरी की वारदातें हो रही है। इसके अलावा पुलिस की गश्त भी राम भरोसे ही है।
बेसमेंट में भर जाता है पानी
इसके अलावा जरा सी बारिश होने पर अपार्टमेंट्स की बेसमेंट में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इससे बिल्डिंग भी कमजोर हो रही है।
घर तक पहुंचने के लिए नहीं उचित सड़क
अलाटियों ने बताया कि पूरब अपार्टमेंट तक पहुंचने के लिए अभी तक उचित सड़क नहीं है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके अलावा आवारा पशुओं व कुत्तों की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।