फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earthquake tremors felt in Haryana

5 घंटों में भूकंप के दो झटकों से थर्राया हरियाणा, रोहतक में था केंद्र

Fri, 02 Jun 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Haryana
भूकंप के दो झटकों से थर्राया हरियाणा
5 घंटों में भूकंप के दो झटकों ने हरियाणा को दहला दिया। झटके इतने तेज थे कि कई स्‍थानों पर लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर को दौड़ पड़े। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4:26 बजे रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक के गोहाना में खरखौदा नामक स्थान पर 22 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं है। यूपी के शामली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, लोग गहरी नींद में थे कि सुबह साढ़े बजे के करीब भूकंप के झटकों से दहल गए। झटके इतने तेज थे कि पंखे, खिड़की-दरवाजे और सब चीजें हिलने लगीं। यह देखकर लोग घबरा गए और दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दहशत से निकले ही थे कि सवेरे सवा 8 बजे के करीब फिर से भूकंप आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। दरअसल, पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed