फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   earthquake in chandigarh

चंडीगढ़ में भूकंप के 3 झटके, लोगों में दहशत

Wed, 13 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 13 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
earthquake in chandigarh

नेपाल, यूपी और बिहार के साथ-साथ मंगलवार को चंडीगढ़ में भी भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का सबसे तेज झटका 12 बजकर 35 मिनट पर महसूस किया गया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में इसकी तीव्रता चार से पांच रिक्टर के बीच थी। गनीमत यह रही कि यहां किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले 25 अप्रैल को भी चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन


वहीं, पीयू के भू विज्ञान डिपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष अरुण आहलुवालिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर को लगातार तीन झटके महसूस किए गए। पहले दो तो काफी हलके थे, लेकिन तीसरा झटका काफी ज्यादा था। घर में रखी प्लास्टिक की कुर्सी काफी तेज से हिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई के रिसर्च ब्लॉक में अफरातफरी
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकलने लगे। पीजीआई के रिसर्च ब्लॉक ए से भी लोग बाहर निकल आए। इसी तरह से कैरो ब्लॉक में भी दहशत दिखी। ब्लॉक के कर्मचारियों ने बताया कि  पहले तो लोग समझ नहीं पाए, लेकिन जब किसी ने बताया कि सच में भूकंप के झटके आए थे तो लोग बाहर भागने लगे।

पुलिस हेडक्वार्टर में भी हड़कंप
भूकंप के झटकों से पुलिस हेडक्वार्टर में भी हड़कंप मच गया। झटके महसूस होते ही सभी कर्मचारी बाहर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेडक्वार्टर के अंदर अचानक पंखे हिलने लगे। यही देखकर हड़कंप मचा और लोग बाहर निकलने लगे।

सचेत कर रहे ये झटके
पीयू के भू विज्ञान डिपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष अरुण आहलुवालिया ने बताया कि चंडीगढ़-पिंजौर फाल्ट काफी एक्टिव है। इस फाल्ट पर वर्षों पहले भूकंप आया था और अब 15 दिन के भीतर फिर झटके आ गए।


हालांकि, इससे बड़ी चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की बिल्डिंग जापानी स्टैंडर्ड की होनी चाहिए। इसके लिए डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन को काम करना होगा, जनचेतना फैलानी होगी। लेकिन, चिंता की बात यह है कि जिला स्तर पर कोई भू वैज्ञानिक भी नहीं है।

कोट
चंडीगढ़ में आए भूकंप की तीव्रता चार से पांच रिक्टर स्केल का रहा होगा। इतनी तीव्रता में कोई नुकसान नहीं होता है।
- डा. सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर, मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed