{"_id":"57aa2f574f1c1b0f11ee4e69","slug":"earring-theft-dead-body-ear-ring-theft-case-madan-lal-has-forgiven-civil-hospital-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव के कान से बाली चोरी मामले में शिकायतकर्ता के घर पहुंचा आरोपी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव के कान से बाली चोरी मामले में शिकायतकर्ता के घर पहुंचा आरोपी का परिवार
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सिविल अस्पताल से शव के कान से बाली चोरी के मामले में शिकायतकर्ता ने मंगलवार शाम को शिकायत वापस ले ली और बालियां चोरी होने के मामले में मदनलाल को माफ कर दिया है। बाली चोरी होने के मामले में अस्पताल प्रशासन के ऑर्डर से पहले मंगलवार को दोपहर मदनलाल को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। शिकायतकर्ता रामचंद्र और कुछ अन्य सदस्य मंगलवार को सुबह करीब दस बजे अस्पताल पीएमओ (प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर) के पास पहुंचे।
यहां मदनलाल को भी बुलाया गया। मृतक के चाचा और शिकायतकर्ता रामचंद्र के अनुसार सीएमओ के आदेश के बाद पुलिस मदनलाल को अस्पताल ले गई। इसके बाद वह लोग अस्पताल से वापस आ गए। जब वापस लौटे तो मदनलाल का पूरा परिवार और अस्पताल के कुछ अन्य कर्मचारी मनीमाजरा स्थित उनके घर पर पहुंच गए। उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी बच्चों का हवाला देते हुए कहा कि अब वह कभी ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि घर में एक ही सदस्य कमाने वाला है। काफी गुहार लगाने के बाद रामचंद्र उनके साथ थाने में पहुंचे और शिकायत वापस ले ली और उसे माफ कर दिया। शिकायतकर्ता रामचंद्र के अनुसार बाली चोरी के मामले में सोमवार को मदनलाल ने लिखित रूप से माफी मांगी पर उन्होंने उसे माफ नहीं किया था। मंगलवार को मदनलाल का परिवार उनके घर आ गया और माफी मांगने लगा। इसके बाद उन्होंने शिकायत वापस ले ली है और उन्हें माफ कर दिया है।
यह है मामला
पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में मनीमाजरा के युवक कृष्ण कुमार के शव से बालियां गायब हो गईं थीं। इस युवक की रामगढ़ के पास एक ट्रक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। चौबीस वर्षीय युवक मनीमाजरा का रहने वाला था। पंचकूला के जिला अस्पताल में युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले युवक का शव देखा तो उसके कानों में बालियां थीं। शव का पोस्टमार्टम किया गया तो बालियां गायब मिलीं। सीसीटीवी फुटेज में बालियां चोरी करने वाले की पहचान की गई। इसके बाद कार्रवाई हुई।