फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earnings: 48.54 crores received from auction of 10 wine shops of Chandigarh

कमाई : ;चंडीगढ़ के 10 शराब के ठेकों की नीलामी से मिले 48.54 करोड़

Wed, 31 Mar 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Earnings: 48.54 crores received from auction of 10 wine shops of Chandigarh
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का आबकारी विभाग मंगलवार को 10 शराब के ठेकों की नीलामी करने में सफल रहा। विभाग ने 16 ठेकों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें से 10 ठेकों के लिए 19 शराब विक्रेताओं ने रुचि दिखाई। विभाग ने इन 10 ठेकों को 48.54 करोड़ रुपये में नीलाम किया, जबकि इनका आरक्षित मूल्य 41.79 करोड़ रुपये रखा गया था।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को अब तक कुल शराब के ठेके बेचने से 446.58 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग ने इन 90 ठेकों का आरक्षित मूल्य 359.10 करोड़ रुपये तय किया था। इन ठेकों की बोली के जरिए विभाग को आरक्षित मूल्य से 24.36 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग को 6.33 करोड़ रुपये आवेदन शुल्क के जरिए प्राप्त हुई है। बोली के दौरान मुख्य बात यह रही कि किसी भी एक कंपनी या ठेके मालिक को 8 ठेकों से ज्यादा नहीं दिए गए। शहर में कुल 96 शराब के ठेके हैं, जिनके लिए टेंडर जारी किया गया था।
विज्ञापन

विभाग ने 19 मार्च को 80 ठेकों की नीलामी कर दी लेकिन 16 ठेकों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया था। यही कारण है कि विभाग ने दोबारा इन 16 ठेकों के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि दूसरी बार में भी सिर्फ 10 ठेकों को ही नीलाम करने में विभाग सफल हुआ। मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस के कान्फ्रेंस हाल में हुई ई-टेंडरिंग में डीसी व आबकारी एवं कराधान आयुक्त मनदीप सिंह बराड़ के अलावा एक्साइज कलेक्टर राकेश कुमार पोपली, एसडीएम सेंट्रल हरजीत सिंह संधू, आबकारी एवं कराधान अधिकारी सतपाल गिल के अलावा एचसीएस विराट पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed