फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-map site of Punjab civic Body Department has been down for past one week

Punjab: निकाय विभाग का ई-नक्शा पोर्टल एक हफ्ते से बंद, नक्शे और एनओसी की हजारों फाइलें पेडिंग, लोग परेशान

Fri, 06 Oct 2023 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

पंजाब सरकार के आदेशानुसार बिना एनओसी के कोई भी रजिस्ट्री नहीं की जाती तथा ऐसे मामलों ज्यादातर एनओसी निकाय विभाग के ऑनलाइन ई-नक्शा के पोर्टल में अपलोड होने के बाद ही प्राप्त की जा सकती हैं।

विज्ञापन
E-map site of Punjab civic Body Department has been down for past one week
registry

विस्तार

पंजाब निकाय विभाग की ई-नक्शा की साइट पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है, जिससे पूरे पंजाब में नगर निगमों और नगर पालिकाओं के बिल्डिंग विभाग के अधिकारी खाली बैठे हैं और आम जनता नक्शे न पास होने की वजह से परेशान हो रही है। इसके साथ ही पंजाब में रोजाना होने वाली रजिस्ट्रियां भी प्रभावित हो रही हैं। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक बिना एनओसी कोई भी रजिस्ट्री नहीं की जाती। इसमें से ज्यादातर एनओसी निकाय विभाग के आनलाइन ई-नक्शा के पोर्टल में अपलोड होने के बाद ही प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह से ई नक्शा पोर्टल बंद होने के कारण पब्लिक को आ रही परेशानी संबंधी निगम अधिकारियों का कहना है कि यह समस्या चंडीगढ़ लेवल की है। निगम द्वारा ईमेल भेजकर इस समस्या को हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पोर्टल राज्य स्तर का है। फिलहाल पोर्टल शुरू होने का इंतजार सभी अधिकारी कर रहे है, ताकि पोर्टल पर अपलोड नक्शा फाइल और एनओसी को पास किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: धान खरीद को लेकर सीएम भगवंत मान के सख्त आदेश... न किसान मंडियों में रात काटेगा न उसकी फसल
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह से ई-नक्शा पोर्टल नहीं चलने के कारण केवल बठिंडा नगर निगम की सैंकड़ों नक्शा और एनओसी की फाइलें पेडिंग पड़ी है, जबकि प्रदेश भर में इनकी गिनती हजारों में होगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब में लगभग 162 के करीब नगर पालिका और नगर पंचायत है और 13 के करीब नगर निगम हैं, जिसमें रोजाना हजारों नक्शे अपलोड होते हैं तथा हजारों नक्शे पास होते हैं। पंरतु पिछले एक सप्ताह से ई-नक्शे की वेबसाइट बंद होने से जहां इन नगर निगम और नगर पालिकाओं में तैनात कर्मचारी खाली बैठने को मजबूर हैं। वही इसके साथ पंजाब में रोजाना होने वाली रजिस्ट्रिया भी प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी तरफ लोगों का आरोप है कि नक्शे वाली फाइलों पर अगर तीन एतराज लगे हैं, तो निगम अधिकारी इन एतराजों को एक-एक कर क्लियर करवाते हैं, जबकि नियम अनुसार सभी एतराज एक साथ क्लियर होने चाहिए।

बिना एनओसी नहीं होती रजिस्ट्री
बता दें कि पंजाब सरकार के आदेशानुसार बिना एनओसी के कोई भी रजिस्ट्री नहीं की जाती तथा ऐसे मामलों ज्यादातर एनओसी निकाय विभाग के ऑनलाइन ई-नक्शा के पोर्टल में अपलोड होने के बाद ही प्राप्त की जा सकती हैं। इतना ही नहीं इससे पंजाब में इस व्यवसाय पर आश्रित कई आर्किटेक्ट भी फ्री हो गए हैं। बठिंडा के एक आर्किटेक्ट हनी मुंजाल ने कहा लोग हम से लड़ने को आते, क्योकि कईयों ने जमीन की खरीद करनी थी और एनओसी न आने के कारण उनकी निश्चित तिथि को रजिस्ट्री नहीं हो पाई।


प्रॉपर्टी डीलर परेशान
प्रापर्टी डीलर सुखमंदर सिंह का कहना है कि पिछले 4 दिनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन साइट न चलने की वजह से अधिकारी भी कुछ नहीं कर पा रहे। एक एनओसी की वजह से उनकी रजिस्ट्री अधर में लटक गई है। वहीं अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक महीने पहले उनके नक्शे की फाइल आटो जम्प कर गई थी। जब उसे दुरुस्त कर दोबारा अपलोड करवाया गया, तो अब पिछले एक सप्ताह रोज नगर निगम के चक्कर लगा रहे है, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उनकी फाइल अधर में लटकी हुई है। आनलाइन अप्रूव ना होने के कारण उनके घर बनाने के लिए लिया जाने वाला लोन भी अधर में लटक गया है।

ई-नक्शा पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण तीन-चार दिन से पोर्टल बंद पड़ा है। इस समस्या को दूर करने के लिए इंजीनियर काम कर रहे है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक दिन का ओर समय लगेगा। उम्मीद है कि शनिवार से ई-नक्शा पोर्टल दोबारा से काम शुरू कर देगा।  - अजोय शर्मा, सचिव निकाय विभाग पंजाब।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed