{"_id":"6397745f3f934f0ca65393e0","slug":"e-awas-housing-management-system-portal-launched-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ई-आवास हाउसिंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल लांच, वरिष्ठता से अपने आप अलॉट होगा सरकारी मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ई-आवास हाउसिंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल लांच, वरिष्ठता से अपने आप अलॉट होगा सरकारी मकान
Tue, 13 Dec 2022 12:49 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Dec 2022 12:49 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने बताया कि इस पोर्टल के जरिये चंडीगढ़ स्थित पंजाब पूल के मकानों की अलॉटमेंट अब केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। पोर्टल पर मेरिट के हिसाब से सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की वरिष्ठता के अनुसार स्वयं ही सरकारी मकान अलॉट हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों के लिए चंडीगढ़ में सरकारी मकानों की अलॉटमेंट प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ऑनलाइन अलॉटमेंट की व्यवस्था कर दी है। सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर(एनआईसी) द्वारा सामान्य प्रबंधन के साथ मिलकर तैयार किया ई-आवास हाउसिंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल लांच किया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि इस पोर्टल के जरिये चंडीगढ़ स्थित पंजाब पूल के मकानों की अलॉटमेंट अब केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। पोर्टल पर मेरिट के हिसाब से सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की वरिष्ठता के अनुसार स्वयं ही सरकारी मकान अलॉट हो जाएगा। इससे जहां सरकारी कर्मचारी को मकान अलॉट करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, वहीं पुरानी व्यवस्था के अनुसार किसी कर्मचारी के मकान न लेने की सूरत में कोई भी मकान लंबे समय तक खाली नहीं रहेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में केवल चंडीगढ़ स्थित पंजाब पूल के अलग-अलग कैटेगरी के 1156 सरकारी मकानों की अलॉटमेंट ऑनलाइन होगी। दूसरे चरण में राज्य में अलग-अलग जिलों में स्थित पंजाब पूल के सरकारी मकानों की अलॉटमेंट भी इस पोर्टल द्वारा की जाएगी। इस मौके पर मुख्य सचिव द्वारा सामान्य प्रबंधन और एनआईएस को चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में आने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन दाखिला के पास बनाने की प्रणाली स्थापित करने पर काम करने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी मकानों की जानकारी
सामान्य प्रशासन के सचिव कुमार राहुल ने बताया कि मकान के लिए आवेदन करने की जानकारी eawas.punjab.gov.in पर उपलब्ध होगी। सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर खाली मकानों की सूची को देखकर अपनी पहल के अनुसार आवेदन कर सकता है। एनआईएस के स्टेट इन्फॉरमेटिक्स अफसर और डिप्टी डायरेक्टर जनरल विवेक वर्मा ने बताया कि इस प्रणाली द्वारा अब कर्मचारी अपने घर बैठे ही मकान के लिए आवेदन कर सकेंगे और पोर्टल पर आईएचआरएमएस द्वारा हर सरकारी कर्मचारी का डेटा मौजूद है।