फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ghaggar River: NGT gives instructions to CDG to upgrade treatment plant

दूषित घग्गर नदी: एनजीटी का निर्देश- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड कर रिपोर्ट पेश करे सीडीजी

Sat, 18 Jan 2020 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar River: NGT gives instructions to CDG to upgrade treatment plant
घग्गर नदी
चंडीगढ़ के सीवरेज से दूषित हो रही घग्गर नदी के मामले में शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में चंडीगढ़ के पर्यावरण विभाग ने अपना पक्ष रखा। नदी को दूषित होने से बचाने के लिए अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा के बाद एनजीटी ने सीडीजी को एसटीपी अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की ओर से भी अधिकारी पेश हुए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घग्गर नदी को दूषित होने से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को दिसंबर 2019 में दिल्ली तलब किया था। ट्रिब्यूनल ने राज्यों को यह निर्देश दिए थे कि महत्वपूर्ण घग्गर नदी को दूषित होने से बचाने के लिए अभी तक क्या-क्या कार्य राज्यों ने किए हैं, इससे संबंधित दस्तावेज लेकर आएं।
विज्ञापन


एनजीटी के निर्देश पर 17 जनवरी को चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के अधिकारी दिल्ली एनजीटी में पेश हुए। जहां उन्होंने अभी तक नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए किए गए कार्यों के दस्तावेजों को दिखाया। सभी कार्यों की समीक्षा के बाद चंडीगढ़ को एनजीटी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेट करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ और भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एनजीटी ने कार्य करने के लिए कहा है। जल्द ही दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed