{"_id":"5bf8f297bdec224167139004","slug":"dushyant-chautala-attended-workers-meeting-in-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला बोले- ऐसी परिस्थितियां पैदा कर देंगे कि चौटाला साहब भी हमारे मंच पर आकर खड़े होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला बोले- ऐसी परिस्थितियां पैदा कर देंगे कि चौटाला साहब भी हमारे मंच पर आकर खड़े होंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सांसद दुष्यंत चौटाला ने हांसी में जींद चौक के समीप सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम हमारे परिवार में पहली बार नहीं हुआ, सन् 1973 में चौ. चरण सिंह ने मंच पर खड़े हुए चौ. देवीलाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। चौ. देवीलाल ने संघर्ष करके दिखाया। इसके बाद 1990 में चौ. देवीलाल ने चौटाला साहब को पार्टी से निकाल दिया, लेकिन वह भी नहीं रुके, उन्होंने और मेहनत करी। उन्होंने कहा कि खून तो हमारे में भी वही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि ऐसी परिस्थितियां पैदा कर देंगे कि चौटाला साहब भी हमारे मंच पर आकर खड़े होंगे।
विज्ञापन
सांसद ने हांसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को जींद में समस्त हरियाणा सम्मेलन करने जा रहे हैं। एक नई पार्टी के साथ नई शुरुआत करने जा रहे हैं। पहले से और जोश के साथ काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं के जोश व प्यार ने ही उन्हें संभाला है।
विज्ञापन
वह लोगों के प्यार की बदौलत ही एमपी व नेता बने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एकजुट रहें व संगठित रहें, जरूर कुछ लोग हमसे दूर हो गए हैं, उनकी मजबूरियां हैं। मगर आने वाले समय में वह भी हमारे साथ होंगे। इस मौके पर उनके साथ विधायक अनूप धानक, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण, वरिष्ठ नेता धारा सिंह, उमेद सिंह लोहान, नरेश सिहाग, लोकेश माजरा, कर्ण सिंह दैप्पल, इंद्र फौजी, राजीव शर्मा, रविंद्र सैनी, बाली भाटोल, शिव कुमार कुलाना, मुनीश गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन