{"_id":"677d60483d9fc75e5c0db5cf","slug":"during-inspection-in-new-secretariat-electrical-equipment-found-working-strict-instructions-issued-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-603336-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: न्यू सचिवालय में जांच के दौरान मिले बिजली उपकरण चालू, सख्त निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: न्यू सचिवालय में जांच के दौरान मिले बिजली उपकरण चालू, सख्त निर्देश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू सचिवालय में बिजली उपकरण के कारण लगी आग के बाद जागा प्रशासन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित हरियाणा न्यू सचिवालय में बिजली उपकरण चालू रखने के कारण लगी आग के बाद अब जाकर हरियाणा प्रशासन की नींद खुली है। प्रदेश के प्रमुख सचिव कार्यालय की तरफ से सिविल सचिवालय का निरीक्षण कराया गया। इस दौरान बिजली के सभी उपकरण चालू मिलने पर सख्त निर्देशों के साथ एडवाइजरी जारी की गई। वहीं, चेतावनी दी गई कि भविष्य में निर्देशों की अनदेखी पर सीधे तौर पर शाखा प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
बीते रविवार को सेक्टर-17 स्थित हरियाणा न्यू सचिवालय में बिजली उपकरण में शार्ट-सर्किट के कारण चौथी मंजिल के कमरा नंबर 308 में आग लग गई थी। हादसे में कई दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच करके पुष्टि के लिए फॉरेंसिंक टीम ने सैंपल भी लिया है। हालांकि, हरियाणा सचिवालय के अधिकारी मामूली नुकसान बता रहे हैं। मंगलवार को जारी एडवाइजरी में कहा, सिविल सचिवालय में निरीक्षण के दौरान ट्यूब लाइट, कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, ऑयल हीटर, हीट पिलर, रूम हीटर और इलेक्ट्रिक कैटल सहित कई बिजली उपकरण चालू अवस्था में पाए गए। इस तरह की लापरवाही के चलते बिजली की बर्बादी होने के साथ-साथ उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने और उससे आग लगने की संभावना होती है।
आदेशों के तहत सुनिश्चित किया जाए कि न्यू सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश किए जाते है कि उपयोग में न होने पर या कार्यालय से बाहर निकलते समय वे सभी इलेक्ट्रिक प्वाइंट बंद करेंगे। इसकी अनदेखी पर शाखा प्रभारी जिम्मेदार होंगे।