{"_id":"616949360d9a62615e653691","slug":"durga-puja-concludes-with-sindoor-khela-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा संपन्न, सेक्टर-35 के बंग भवन और कालीबाड़ी में हुआ सिंदूर उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा संपन्न, सेक्टर-35 के बंग भवन और कालीबाड़ी में हुआ सिंदूर उत्सव
Fri, 15 Oct 2021 02:59 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:59 PM IST
सार
चंडीगढ़ में सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सेक्टर-35 के बंग भवन और कालीबाड़ी में सिंदूर उत्सव का आयोजन किया गया। जहां सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदुर लगाया। आयोजकों के अनुसार मां को घग्गर नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सिंदूर खेलतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गा पूजा के अवसर पर चंडीगढ़ में खूब उत्साह दिखा। पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। विजयदशमी के दिन सेक्टर-35 के बंग भवन और सेक्टर-47 के कालीबाड़ी में महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया। इस अवसर पर मां दुर्गा प्रतिमा के सामने पंडाल में सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती नजर आईं। बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के अध्यक्ष अनिंदु दास ने बताया कि सुबह मां की पूजा के बाद दर्पण विसर्जन और सिंदूर उत्सव का आयोजन हुआ। सुहागिन महिलाएं अपनी सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं।
यह भी पढ़ें-उपलब्धि: एचएयू हिसार के वैज्ञानिकों ने खोजी बाजरे की नई बीमारी, अमेरिकन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी ने दी मान्यता
मां की विदाई समय मनाया जाता है महोत्सव
दास ने कहा कि यह उत्सव मां दुर्गा की विदाई के दिन मनाया जाता है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के सांस्कृतिक उपाध्यक्ष भवानी पाल ने बताया कि मां का घग्गर नदी में विसर्जन किया जाएगा। मां की विदाई करने का समय बहुत ही भावुक होता है। इस मौके पर सम्मिलनी के महासचिव पीबी स्याम के अलावा महिला विंग की प्रधान काजल चटर्जी, महासचिव मोनिका डे सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।