फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dumping ground became the center of politics, show black flags to Surjewala

डंपिंग ग्राउंड बना राजनीति का केंद्र, सुरजेवाला को दिखाए काले झंडे

Sun, 19 Dec 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground became the center of politics, show black flags to Surjewala
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की राजनीति में शनिवार को पूरा दिन डंपिंग ग्राउंड के नाम रहा। डंपिंग ग्राउंड पर प्रेसवार्ता करने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने लोगों को किसी तरह हटाकर सुरजेवाला को वहां से निकाला। लगभग एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोग नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार का दिन शहर की राजनीति को लेकर काफी गरम रहा। दो प्रमुख पार्टियों के स्टार प्रचारक शहर में थे और उनके निशाने पर डंपिंग ग्राउंड था। इधर, भाजपा को बचाव में उतरना पड़ा। रणदीप सुरजेवाला की डंपिंग ग्राउंड पर प्रेसवार्ता की जानकारी लोगों को पहले ही मिल गई थी। लोग दोपहर लगभग एक बजे से पहले ही डंपिंग ग्राउंड से लगभग 100 मीटर पहले हाथ में काले झंडे और माथे पर काला तिलक लगाकर डट गए थे। इस दौरान पुलिस भी चौकस थी। जैैसे ही सुरजेवाला की गाड़ी डंपिंग ग्राउंड की तरफ पहुंची लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को रोका और सुरजेवाला की गाड़ी को मौके से निकलवाया। इस दौरान लोग वहीं डटे रहे। इधर, संजय टंडन ने प्रेसवार्ता कर डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे पर भाजपा का बचाव किया। दोनों पार्टियों के इतर आप ने डंपिंग ग्राउंड को दिल्ली के कचरे के पहाड़ की तर्ज पर हटाने का वादा किया।
विज्ञापन

कोट-
भाजपा और कांग्रेस ने चंडीगढ़ की जनता को धोखा दिया है। डंपिंग ग्राउंड हटाने का वादा कर मुकर गए। अब लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार की योजनाओं से लोग प्रभावित हुए हैं। इस बार आप को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। -संजय सिंह, सांसद, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों के शहर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को मोदी सरकार व भाजपा शासित नगर निगम ने कूड़े के पहाड़ वाला शहर बना दिया है। यह शहर के लिए दुर्भाग्य की बात है। -रणदीप सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस

कचरे का पहाड़ कांग्रेस की देन है। मशीनों की तकनीक को ही कांग्रेस ने बदल दिया। जब जर्मन तकनीक की जगह लुधियाना की मशीनें लग जाएंगी तो कचरे का पहाड़ कैसे खत्म होगा। -संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed